Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

15 प्रतिशत कमीशन सरकारी एजेंसी को!

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जो सरकारी विज्ञापन रिलीज किए जाते हैं अखबारों-पत्रिकाओं आदि के लिए, उसमें भी कमीशनबाजी का खेल होता है. भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘संवाद’ नामक एक सरकारी एजेंसी है, जिसे प्रत्येक विज्ञापन का पंद्रह प्रतिशत कमीशन भेंट किया जाता है. पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के हाथ एक ऐसा रोचक मेल हाथ लगा जिससे कमीशनबाजी का खेल उजागर होता है.

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जो सरकारी विज्ञापन रिलीज किए जाते हैं अखबारों-पत्रिकाओं आदि के लिए, उसमें भी कमीशनबाजी का खेल होता है. भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘संवाद’ नामक एक सरकारी एजेंसी है, जिसे प्रत्येक विज्ञापन का पंद्रह प्रतिशत कमीशन भेंट किया जाता है. पिछले दिनों भड़ास4मीडिया के हाथ एक ऐसा रोचक मेल हाथ लगा जिससे कमीशनबाजी का खेल उजागर होता है.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रिलीज किए गए एक विज्ञापन को एक मीडिया हाउस से जुड़े रायपुर के संवाददाता ने जब अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा तो उसने मेल में लिखा- ” आदरणीय….., छत्तीसगढ़ सरकार के ….. विभाग का यह एक पेज का विज्ञापन है। विज्ञापन अटैच है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। इसे अंग्रेजी-हिंदी संस्करणों में प्रकाशित किया जाना है। बताना चाहूंगा कि विज्ञापन का 15 प्रतिशत कमीशन सरकारी एजेंसी संवाद को जाना है. विज्ञापन का आरओ जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है जिसे मिलते ही भेज दूंगा। आपका….. ”

मेल के इस मजमून से जाहिर है कि कोई सरकारी एजेंसी है जिसका नाम संवाद है और वह पंद्रह प्रतिशत कमीशन लेती है. क्या आप बता सकते हैं कि यह कमीशनखोरी लीगल है या इल-लीगल? अगर लीगल है तो किस मकसद से है यह कमीशनखोरी और इल-लीगल है तो यह धंधा इतना खुलेआम क्यों है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. पंकज झा.

    April 1, 2010 at 7:48 am

    बिलकुल लीगल है, क़ानून के अनुसार है ये……इसका बजाप्ता रसीद दिया जाता है और यह विज्ञापन डिजाइन एवं अन्य स्थापना व्यय के लिए लिया जाता है, यह किसी के व्यक्तिगत जेब में नहीं जाता ….पचासी प्रतिशत भी मीडिया को दे कर सरकार उपकार ही कर रही है उन लोगों पर….अन्यथा आपके किसी सरकारी मीडिया द्वारा विज्ञापन किये जाने की कोई ज़रूरत नहीं है छत्तीसगढ़ को…कृपया बिना पूरी जानकारी के ऐसी-वैसी खबर लगा कर किसी व्यक्ति या सरकार को बदनाम नहीं करें…धन्यवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...