Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

प्रसिद्धि की इच्छा नहीं थी अग्निहोत्रीजी में

: श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ ने कहा : ‘‘राम शंकर अग्निहोत्री जी आत्मलोपी स्वभाव के थे। वे बिना चर्चा में आये काम करते रहे।’’ यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ का। श्री सूर्य विश्व संवाद केन्द्र, लखनऊ में श्री राम शंकर अग्निहोत्री जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

: श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ ने कहा : ‘‘राम शंकर अग्निहोत्री जी आत्मलोपी स्वभाव के थे। वे बिना चर्चा में आये काम करते रहे।’’ यह कहना है वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ का। श्री सूर्य विश्व संवाद केन्द्र, लखनऊ में श्री राम शंकर अग्निहोत्री जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

उल्लेखनीय है कि श्री अग्निहोत्री का गत 7 जुलाई को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। श्री सूर्य ने कहा कि श्री अग्निहोत्री स्वयंसेवकों को हनुमान जी से प्रेरणा प्राप्त करने की बात करते थे। अग्निहोत्री जी ने स्वयंसेवकों को अपना कार्य बिना किसी लोभ के सम्पन्न करने का मार्गदर्शन किया था। सभा में अवध प्रान्त के बौद्विक प्रमुख श्री संजय जी ने कहा कि वे शान्त रहकर अपना काम करने में विश्वास रखते थे। उन्होंने राममंदिर आंदोलन में समाचारों को जनता के सामने लाने में प्रमुख भूमिका अदा की।

सीमा जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रमुख अशोक केड़िया ने कहा कि अग्निहोत्री जी राष्ट्रवादी पत्रकारिता के स्तम्भ थे। वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। धर्म जागरण मंच के क्षेत्र समन्वय प्रमुख श्री रामलखन जी ने कहा कि अग्निहोत्री जी एक पत्रकार होने के साथ साहित्यकार भी थे। उनकी कविता बात चलती है स्वयंसेवकों के बीच काफी लोकप्रिय रही।

सभा में लखनऊ जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान के निदेशक श्री अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि अग्निहोत्री जी ने राष्ट्रवादी पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया। प्रज्ञा प्रवाह के श्री राजेन्द्र मोहन सक्सेना ने कहा कि ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरक होते हैं। सभा में अग्निहोत्री जी की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। सभा में विश्व संवाद केन्द्र के प्रभारी अमरनाथ जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...