Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘विश्वसनीयता में आकाशवाणी समाचार सर्वोपरि’

किताब का विमोचन

आकाशवाणी, पटना के प्रादेशिक समाचार एकांश का स्वर्ण जयंती समारोह : बिहार विधान परिषद के सभापति ताराकांत झा ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में आकाशवाणी पटना से प्रसारित समाचार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आकाशवाणी, पटना के प्रादेशिक समाचार एकांश के 50 वर्ष पूरा होने पर पटना में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह का उदघाटन करते हुए उन्होंने कहा कि आकाशवाणी के समाचार देश हित को ध्यान में रखते हुए प्रसारित किये जाते रहे हैं। यहां से प्रसारित समाचार सामाजिक सदभाव फैलाने में सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता के मामले में आकाशवाणी के समाचार सभी से आगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने में आकाशवाणी की भूमिका राज्य सरकार से ज्यादा महत्वपूर्ण रही है।

इस अवसर पर आकाशवाणी पटना के समाचार संपादक संजय कुमार द्वारा संपादित और प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘आकाशवाणी समाचार की दुनिया’ का लोकापर्ण भी विधान परिषद के सभापति ताराकांत झा द्वारा किया गया। इस समारोह में ‘ग्रामीण विकास में आकाशवाणी की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पत्र सूचना कार्यालय के संयुक्त निदेशक अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास योजनाओं की जानकारी सबसे पहले देने में आकाशवाणी समाचार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। सरकार की विकास की योजनाओं को जनता तक सबसे पहले और तेजी से पहुचांने में आकाशवाणी समाचार काफी आगे है।

कार्यक्रम के दौरान प्रादेशिक समाचार एकांश से जुड़े अधिकारियों सर्वश्री केदार नाथ सिन्हा, एम.जेड. अहमद, अरूण कुमार वर्मा, विजय कुमार, शाह वासिफ इमाम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक आर.आर. कनौजिया, सुकुमार सिंह झा, आई.एच.खान, ध्रुव कुमार और तस्नीम कौसर सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...