Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सेवामुक्ति को इस्तीफा बता रहे ज्ञान!

15 अक्टूबर के दिन मैंने भड़ास4मीडिया में पढ़ा कि सन्मार्ग के पूर्व संपादक श्री ज्ञानवर्धन मिश्र ने प्रबंधन के हस्तक्षेप के कारण अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। इसे पढ़कर काफी आश्चर्य हुआ। उन्होंने ऐसा क्यों लिखा, यह समझ में नहीं आया। सभी जानते हैं कि सत्य कुछ और है। हर संस्थान के अपने कायदे-कानून होते हैं और प्रबंधन इसी के तहत कार्यों का संचालन कराता है। अनुशासन टूटने पर और कार्य का सही ढंग से संचालन न होने पर प्रबंधन अपने किसी भी कर्मचारी को सेवामुक्त कर सकता है। पूर्व संपादक ज्ञानबर्द्ध मिश्रा के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिम्मेदारियों के संचालन में अनुशासनहीनता और प्रबंधन के निर्णयों में दखलंदाजी ने श्री मिश्रा को उनके अंजाम तक पहुंचाया। संस्थान से अलग होने के बाद आक्षेप लगाना अनुचित है। सन्मार्ग परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते मैं उनके बयान से आहत हुआ हूं।

रही बात संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक आलोक सिंह की तो उन्होंने संपादाकीय विभाग ही नहीं, सन्मार्ग परिवार से जुड़े हर व्यक्ति को कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता दे रखी है। किसी के भी कार्य में उनका अनावश्यक हस्तक्षेप कभी नहीं रहा। यही वजह है कि सन्मार्ग परिवार आलोक सिंह को अभिभावक की भांति सम्मान देता है। वर्तमान में मुख्य महाप्रबंधक के निर्देशानुसार सन्मार्ग, रांची की पहली ईंट रखने वाले विष्णु शंकर उपाध्याय (समन्वय संपादक) के नेतृत्व में सम्पदाकीय विभाग के कार्यों का सफल संचालन हो रहा है।

प्रकरण का सच यही है कि जिम्मेदारियों के संचालन में विफल रहने के कारण प्रबंधन ने ज्ञानवर्धन को विधिवत नोटिस देने के उपरांत उन्हें सेवामुक्त किया है। इसे ही वो अपना इस्तीफा बता रहे हैं। ज्ञान जी के काम में अगर मुख्य महाप्रबंधक का हस्तक्षेप बढ़ा था तो वे अपनी बात निदेशक प्रेमशंकरम के समक्ष रख सकते थे। महज हस्तक्षेप के कारण तुंरत इस्तीफा नहीं हो जाता है। संस्थान के निदेशक प्रेमशंकरम कभी किसी की सेवा समाप्त करने में विश्वास नहीं रखते। संस्थान की हर बात की जानकारी उन तक पहुंचना भी संभव नहीं क्योंकि उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त होती है।

अजय प्रसाद

अजय प्रसाद

वरिष्ठ पत्रकार

सन्मार्ग हिंदी दैनिक, रांची

मोबाइल : 09431314041, 09334481583, 09204140071

मेल : [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...