Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इस बार अजीत अंजुम की ज़िंदगी की दास्तान

हमारा हीरो कालम में इस बार (एक सितंबर) अजीत अंजुम से होइए रू-ब-रू। न्यूज़ 24  चैनल के मैनेजिंग एडीटर अजीत अंजुम हमारे आप जैसे ही हैं। हमारे आप के बीच से ही हैं। बस, हमारे आप से अलग थोड़े से यूं हैं कि हम आप लड़ते भिड़ते जूझते थक हार जाते हैं,  स्तब्ध हो जाते हैं, गुमसुम हो जाते हैं, पीछे हट जाते हैं,  ठहर जाते हैं, ठिठक जाते हैं पर वो इन सब मानवीय कमजोरियों को समेटते सहेजते एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ जाते हैं।

हमारा हीरो कालम में इस बार (एक सितंबर) अजीत अंजुम से होइए रू-ब-रू। न्यूज़ 24  चैनल के मैनेजिंग एडीटर अजीत अंजुम हमारे आप जैसे ही हैं। हमारे आप के बीच से ही हैं। बस, हमारे आप से अलग थोड़े से यूं हैं कि हम आप लड़ते भिड़ते जूझते थक हार जाते हैं,  स्तब्ध हो जाते हैं, गुमसुम हो जाते हैं, पीछे हट जाते हैं,  ठहर जाते हैं, ठिठक जाते हैं पर वो इन सब मानवीय कमजोरियों को समेटते सहेजते एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ जाते हैं।

इसी का नतीजा है कि बेगूसराय का एक देसज नौजवान बिना किसी गॉडफादर और बिना किसी जुगाड़ के  मीडिया के ‘आपसी मारकाट’ वाले इस प्रोफेशन में सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत और अपने काम की बदौलत आज उस उंचाई पर पहुंच गया है जहां जाने की लोग सिर्फ कल्पना भर कर पाते हैं। खुद को आक्रामक,  एरोगेंट, बदजुबान बताने वाले हिंदी मीडिया के इस हीरो  का  बस एक ही सपना है- इस पेशे में उन पर कभी दलाल,  बेईमान,  दगाबाज और कामचोर होने का तोहमत न लगे।

एक जमाने में जूनियर लड़के लड़कियों की टीम के साथ सनसनी और पोलखोल जैसे धारधार कार्यक्रमों की नींव रखने वाले अजीत अंजुम को सबसे ज्यादा चिढ़ हिंदी मीडिया के हिप्पोक्रेटों से होती है। जो लोग महानता का चोला धारण कर कथनी और करनी में कई बित्ता का फासला  बनाए रखते हैं, उन्हें अजीत अंजुम ढोंगी और पाखंडी करार देते हैं। वे ऐसे लोगों के नाम लेने में भी गुरेज नहीं करते और इनके खिलाफ किताब तक लिखने की योजना बनाए हैं ताकि इन चोलाधारियों की असली सूरत सामने लाई जा सके,  ताकि मीडिया की  कई अजानी जानकारियों को सामने  लाया जा सके।

अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपने संघर्षों, अपनी सफलताओं-असफलताओं के  संस्मरणों को भड़ास4मीडिया से  विस्तार से शेयर किया अजीत अंजुम ने। इसे आप एक सितंबर को इसी पोर्टल पर पढ़ सकेंगे। 

अगर आपको भी अजीत अंजुम से कोई सवाल करना है तो उसे बेहिचक आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...