Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इससे तो टकले ही अच्छे थे रजत शर्मा !

आलोक तोमरअगर आप भारत की तस्वीर बदलने का दावा करने वाले इंडिया टीवी के नियमित दर्शक है तो आपको कहानी पता होगी। मगर हम कहानी के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं। इधर-उधर से इंटरनेट के जरिए दृश्य डाउनलोड कर मनगढंत भूत प्रेतों से लेकर तालिबान, खासतौर पर नए तालिबानी कमांडर बैतुल्ला मसूद की नई-नई खबरें दिखाने वाला यह चैनल इन दिनों घुटनों के बल बैठ गया है। हुआ यह कि टीवी में गप गढ़ने वाले संपादक जी को अचानक सूझा कि जवान बैतुल्ला की शादी करवा दी जाए।

आलोक तोमरअगर आप भारत की तस्वीर बदलने का दावा करने वाले इंडिया टीवी के नियमित दर्शक है तो आपको कहानी पता होगी। मगर हम कहानी के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं। इधर-उधर से इंटरनेट के जरिए दृश्य डाउनलोड कर मनगढंत भूत प्रेतों से लेकर तालिबान, खासतौर पर नए तालिबानी कमांडर बैतुल्ला मसूद की नई-नई खबरें दिखाने वाला यह चैनल इन दिनों घुटनों के बल बैठ गया है। हुआ यह कि टीवी में गप गढ़ने वाले संपादक जी को अचानक सूझा कि जवान बैतुल्ला की शादी करवा दी जाए।

बैतुल्ला के शॉट यू-ट्यूब नामक वीडियो वेबसाइट पर बड़ी मात्रा में मौजूद हैं और कहने को तो यह भी कहा जाता है कि अगर यू-ट्यूब बंद हो जाए तो इंडिया टीवी भी बंद हो जाए। अब शादी के लिए एक मौलवी भी चाहिए था। इंटरनेट पर एक मौलवी का वीडियो खोजा गया और सब कुछ चिपका कर एक कार्यक्रम जोर शोर से घोषित कर दिया गया कि इंडिया टीवी का एक्सक्लूसिव – देखिए बैतुल्ला की शादी।

इंडिया टीवी वैसे भी समझदार पत्रकारों का चैनल नहीं माना जाता। वहां जिसने मौलवी साहब को डाउनलोड किया था, वह अब खुद अपलोड होने के मूड में है। वजह यह है कि मौलवी साहब कोई तालिबानी मौलवी नहीं हैं बल्कि दवूदी बोह्रा समुदाय के एक बहुत आदरणीय धर्म गुरु हैं जिन्होंने दुनिया के कई देशों में, दिल्ली सहित बोह्रा मंदिर बनवाए हैं। पहले तो मुंबई के बोह्रा समाज ने ई मेल भेजा, फोन किए और कहा कि हमारे मौलवी साहब को तालिबानी वीडियो से हटाइए। फिर भी इंडिया टीवी की विनोद भावना थी कि यह एक्सक्लूसिव लगातार चलता रहा। शांत बोह्रा नेता इंडिया टीवी के मुंबई ऑफिस में विरोध दर्ज करवाने पहुंचे। उसके बाद भी यह बुलेटिन चल रहा था।

बोह्रा समुदाय के लोग बहुत रईस हैं। भाई लोगों ने दो बड़े जहाज चार्टर किए और सुबह पांच बजे इंडिया टीवी के नोएडा कार्यालय के सामने हंगामा खड़ा हो गया। अभी-अभी टकले सिर पर बाल उगा कर प्रकट हुए चैनल के मालिक और संपादक रजत शर्मा और उनके साथ काम करने वाले विनोद प्रिय पत्रकार हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगे।

इसके बाद टीवी के पर्दे पर माफी का सिलसिला शुरू हुआ जो यह लिखे जाने तक चल रहा है। माफी भी ऐसी वैसी नहीं, खुद महान पत्रकार रजत शर्मा ने इसकी कॉपी लिखी। टीवी पर आठ मिनट तक लगातार चलने वाला यह एक ऐतिहासिक माफीनामा है। इसमें बोह्रा धर्म को शांति का प्रतीक बताया गया है और यह भी कहा गया है कि इस धर्म का तो पूरी दुनिया को सम्मान करना चाहिए। बोह्रा धर्म की तस्वीर बदली हो या न बदली हो, रजत शर्मा की बहादुरी की पोल खुल गई है और इंडिया टीवी की तस्वीर वाकई बदल गई है। इस सत्यकथा का सच्चा संदेश यह है कि आप सब लोगों को सब समय बेवकूफ नहीं बना सकते। वैसे यह जाहिर है कि अपने देश में बेवकूफी की टीआरपी बहुत है।


लेखक आलोक तोमर मशहूर पत्रकार हैं और न्यूज एजेंसी ‘डेटलाइन इंडिया’ के संपादक हैं। उनसे संपर्क करने के लिए आप उन्हें  उनकी मेल आईडी [email protected] पर मेल भेजें या 09811222998 पर फोन करें।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...