Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संवाददाता ने अपने ही आफिस पर अटैक कराया!

अमर उजाला के मथुरा आफिस से सूचना आ रही है कि किसी खबर को लेकर जिले के चौमा छटीकरा इलाके के संवाददाता विष्णु ने अपने कई साथियों के साथ अपने जिले के अपने ही अखबार के ब्यूरो आफिस पर धावा बोल दिया और कई रिपोर्टरों को जमकर पीटा-पिटवाया. सूत्र बताते हैं कि इस घटना की जानकारी मिलते ही अमर उजाला, आगरा के कई वरिष्ठ लोग मथुरा पहुंच गए.

अमर उजाला के मथुरा आफिस से सूचना आ रही है कि किसी खबर को लेकर जिले के चौमा छटीकरा इलाके के संवाददाता विष्णु ने अपने कई साथियों के साथ अपने जिले के अपने ही अखबार के ब्यूरो आफिस पर धावा बोल दिया और कई रिपोर्टरों को जमकर पीटा-पिटवाया. सूत्र बताते हैं कि इस घटना की जानकारी मिलते ही अमर उजाला, आगरा के कई वरिष्ठ लोग मथुरा पहुंच गए.

संपादक राजेंद्र त्रिपाठी व कई अन्य वरिष्ठों ने मथुरा पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी ली और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कह दिया. यह वाकया कल दोपहर बाद का है. बताया जा रहा है कि विष्णु की किसी खबर की तगड़ी कांटछांट मथुरा ब्यूरो आफिस में कार्यरत रिपोर्टर आशीष श्रीवास्तव ने कर दी. इसको लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई. इसके बाद विष्णु ने कई लोगों को इकट्ठा करके हमला करा दिया. बताते हैं कि हमलावरों ने बीच-बचाव के लिए आगे आने वाले कई अमर उजाला कर्मियों को भी पीटा.

सूत्रों के मुताबिक किसी विधायक को सम्मानित किए जाने की खबर चौमा छटीकरा के संवाददाता विष्णु ने भेजी थी. उस खबर में समारोह में मौजूद कई लोगों के नाम का जिक्र किया गया था जिसे एडिटिंग के वक्त हटा दिया गया. बताते हैं कि लंबी-चौड़ी खबर की कांट-छांट कर दिए जाने से खफा चौमा छटीकरा के संवाददाता ने आपत्ति जताई तो उसके साथ ब्यूरो आफिस से अच्छा व्यवहार नहीं किया गया जिससे वह भड़क गया.

कुछ अन्य लोगों का कहना है कि अमर उजाला, आगरा में प्रादेशिक डेस्क पर चल रही पालिटिक्स के नतीजे में यह विवाद मथुरा में प्रकट हुआ. मेरा आदमी तेरा आदमी का मामला काफी समय से अमर उजाला, आगरा के प्रादेशिक डेस्क पर चलता रहा है और इसी सिद्धांत के तहत जिले के ब्यूरो आफिसों के साथ व्यवहार किया जाता है. ऐसे में एक ही अखबार में दो ग्रुप बन गए और दोनों ग्रुपों में एक खबर को लेकर विवाद इतना भड़का की नौबत मारने-पीटने तक की आ गई. सूत्रों के मुताबिक शीर्ष प्रबंधन तक पूरे मामले की सूचना पहुंचा दी गई है और जांच के बाद प्रबंधन एक्शन लेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. karn dev

    April 29, 2010 at 4:13 pm

    yah bat sahi hai ki akhbaron me politics bahut badh gai hai, lakin jo in sajjan ne kand kiya hai vah poori trah se anetick hai ,ek patrakar me dherya or saiyam ka hona ati aavashyak hai

  2. sushil Gangwar

    April 30, 2010 at 4:56 am

    Jab do patrakaar aapas me marege or peetege to us samaaj ka kya hoga jo en logo ke kando par tika hai. Aub khabaro se jayda patrakaaro ki khabare padne or sunne ko milti hai. ye bahut sharm ki baat hai . Apne dosto yaa gundo ke haatho apne hi office me dhava or maar pitayee karni . Yereporter us akhbaar par badnuma daag hai jo ye sub karne or karaane par amada hai.

    Sushil gangwar
    http://www.sakshatkar.com

  3. swmai

    April 30, 2010 at 5:37 am

    `es patarkar kay khilaf to mukadma darj hoona chaye, yadi ki say ladai hai to office kay bahar niptna chaiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...