Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सीईओ की हैसियत में आ गए हैं अमित चोपड़ा

बिजनेस का काम देखने के लिए संजय सिन्हा को लाया गया : हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड उर्फ एचएमवीएल. एचटी मीडिया से अलग कर हिंदुस्तान अखबार के लिए जिस नई कंपनी का गठन किया गया उसका नाम यही है. राजीव वर्मा एचटी मीडिया के सीईओ हैं. एक तरह से उन्हें ही एचएमवीएल का भी सीईओ माना जाता है. पर अगर राजीव वर्मा को सिर्फ एचटी तक सीमित कर देखें तो अमित चोपड़ा एचएमवीएल के सीईओ की हैसियत में आ गए लगते हैं. प्रबंधन एचएमवीएल के लिए आईपीओ लाने की तैयारी में है. सूत्रों का कहना है कि आजकल अमित चोपड़ा आईपीओ समेत कंपनी के कई बड़े कामों में व्यस्त हैं, सो, हिंदी बिजनेस हेड का काम देखने के लिए उनके अधीन एक वरिष्ठ प्रोफेशनल को लाया गया है. नाम है संजय सिन्हा.

संजय सिन्हा की नियुक्ति वाइस प्रेसीडेंट बिजनेस पद पर हुई है. वे अमित चोपड़ा के काम में हाथ बंटाएंगे. सूत्रों का कहना है कि संजय सिन्हा के अधीन संजय शुक्ला और अजय अरोड़ा होंगे. संजय शुक्ला मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बिजनेस हेड हैं जबकि अजय अरोड़ा वेस्टर्न यूपी और उत्तराखंड के बिजनेस हेड के रूप में कार्यरत हैं. अजय अरोड़ा करीब महीने भर पहले हिंदुस्तान के हिस्से बने हैं. वे सैमसंग कंपनी से इस्तीफा देकर एवीपी पद पर हिंदुस्तान आए. संजय शुक्ला और अजय अरोड़ा के बारे में बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग संजय सिन्हा को रिपोर्ट करेंगे.

उधर, अमित चोपड़ा कंपनी के सीईओ के रूप में अपनी हैसियत बनाने में कामयाब हो गए हैं. मीडिया हलकों में एचएमवीएल के सीईओ के रूप में अमित चोपड़ा और शशि शेखर, दो लोगों को दावेदार माना जा रहा था पर एचटी मीडिया के ट्रेंड को देखते हुए जानकार शुरू से कहते रहे हैं कि एडिटोरियल बैकग्राउंड के शख्स को सीईओ की कुर्सी नहीं मिल सकती. परंपरा मार्केटिंग और बिजनेस वाले को ही सीईओ बनाने की रही है. संभवतः इस वजह से भी प्रबंधन अपने विश्वसनीय अमित चोपड़ा को सीईओ पद के लिए सुटेबल ब्वाय मानकर चल रहा है. हालांकि अमित चोपड़ा को आधिकारिक तौर पर सीईओ नहीं बनाया गया है लेकिन हिंदुस्तान के लोग उन्हें सीईओ की तरह ही ट्रीट करने में लगे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nadim

    February 11, 2010 at 12:26 pm

    Congrates to Amit Chopra Ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...