Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नया चैनल ला रहे अमित, कई लोग जुड़े

अमित सिन्हावीओआई से अलग होकर अमित सिन्हा क्या कर रहे हैं? यह सवाल कई लोग पूछने लगे हैं। बी4एम ने इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की तो पता कि इन दिनों अमित सिन्हा खुद का एक नया न्यूज चैनल लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले भी कहा जा रहा था कि अमित सिन्हा वीओआई से अलग होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी कर चुके है। इसी लिहाज से उन्होंने कुछ चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आवेदन कर दिया था और कुछ चैनलों की स्वीकृति पहले से ले चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि किशोर मालवीय और अतुल अग्रवाल अमित सिन्हा की नई टीम के हिस्से बन चुके हैं और ये सभी लोग नए न्यूज चैनल के लिए आजकल इंटरव्यू करने में जुटे हुए हैं।

सारी कवायद गुपचुप तरीके से की जा रही है। नए चैनल का नाम अभी अंतिम रूप से तय नहीं किया गया है। कई नामों पर विचार-विमर्श चल रहा है। भड़ास4मीडिया ने अमित सिन्हा से उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए बाद में बात करने की बात कही। सूत्रों का कहना है कि वीओआई के छह महीने के अपने कार्यकाल से अमित सिन्हा ने काफी कुछ सबक लिया है, इसलिए वे अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। वे कर्मचारियों की भर्ती में भी सावधानी बरत रहे हैं ताकि वीओआई जैसी नौबत उनके चैनल में न आ पाए। बताया यह भी जा रहा है कि वीओआई के ढेर सारे लोग उनके नए चैनल से जुड़ रहे हैं। अमित सिन्हा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि छोटी और प्रभावशाली टीम बनाने की कोशिश की जा रही है। चैनल के लिए बजट की कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब तक चैनल आन एयर न हो जाए और रेवेन्यू न आने लगे, तब तक कम से कम खर्चे में चैनल चलाने की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञात हो कि अमित सिन्हा भड़ास4मीडिया से पहले हुई बातचीत में यह स्पष्ट कर चुके थे कि उनके पास मजबूत बैकअप है और वीओआई से समझौता न होने की स्थिति में वे नए विकल्प की तरफ बढ़ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...