सूचना है कि आउटलुक वालों की नई पत्रिका ”करियर्स 360” से मैनेजिंग एडिटर अनंत मित्तल का नाता टूट चुका है. अनंत इस मैग्जीन के साथ मैनेजिंग एडिटर के रूप में पांच-छह महीने पहले ही जुड़े थे. सूत्रों का कहना है कि इस मैग्जीन को ज्वाइन करने के कुछ ही समय बाद अनंत का पब्लिशर माहेश्वर पेरी से कामकाज के कुछ बिंदुओं भाषा, प्रस्तुतिकरण और कार्यशैली को लेकर मतभेद हो गया.
ऐसे में अनंत ने रास्ता अलग कर लेना ही उचित समझा. उन्होंने आउटलुक प्रबंधन को इस्तीफे का नोटिस सौंप दिया और नोटिस पीरियड कंप्लीट करने के बाद अब नए प्रोजेक्ट पर जुट गए हैं. उल्लेखनीय है कि करियर्स360 के संपादक महेश शर्मा हैं और एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में मेरिल काम देख रहीं हैं.
30 वर्षों से मीडिया में एक्टिव मित्तल कई अखबारों के साथ जुड़े रहे. स्वतंत्र भारत, टीओआई, नभाटा, पंजाब केसरी, भाषा, जनसत्ता आदि में अनंत मित्तल काम कर चुके हैं. वे माईएफएम रेडियो में भी रह चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि अनंत मित्तल अब एक पोर्टल लांच करने पर विचार कर रहे हैं. भड़ास4मीडिया से बातचीत में अनंत ने इस्तीफे की पुष्टि की और ‘करियर्स 360’ के अनुभवों को यादगार बताया. मतभेद के सवाल पर उनका कहना था कि किसी से सीधा कोई मतभेद नहीं था. माहेश्वर पेरी से भाषा व प्रजेंटेशन को लेकर थोड़े डिफरेंसेज थे पर जो यह ऐसा नहीं था कि इससे संबंध खराब हों.











