अमर उजाला, कन्नौज का नया ब्यूरो चीफ अनूप शुक्ला अर्जुन को बनाया गया है. करीब दस वर्ष पूर्व अमर उजाला, कन्नौज के ब्यूरो आफिस से छोटी-सी शुरुआत करने वाले अनूप शुक्ला बाद में महोबा जिले के ब्यूरो चीफ बने. बाद में कानपुर शहर की रिपोर्टिंग टीम से जुड़ गए. अब उनका तबादला कन्नौज के ब्यूरो चीफ के पद पर किया गया है.
संपादक दिनेश जुयाल ने पिछले दिनों एक बैठक में उनके तबादले की घोषणा कर दी. अनूप ने कन्नौज जाकर कार्यभार संभाल लिया. अनूप ने कन्नौज में पहले से कार्य कर रहे स्टाफ रिपोर्टर अवधेश द्विवेदी की जगह ली है. अवधेश का तबादला कानपुर शहर में कर दिया गया है. अवधेश रिपोर्टिंग टीम के हिस्से बनाए गए हैं.












