Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘राजनीति’ की कैटरीना बनाम कांग्रेस की सोनिया

[caption id="attachment_17451" align="alignleft" width="71"]अनुराधा गोयलअनुराधा गोयल[/caption]चार फिल्मों को कानूनी नोटिस : हाल-फिलहाल में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की तीन चर्चित फिल्में ‘काइट्स’, ‘राजनीति’ और ‘द फोर्थ इडियट’ के अलावा अप्रैल अंतिम सप्ताह में प्रदर्शित ‘हाऊसफुल’ को कानूनी नोटिस थमा दिया गया है। पिछले साल टिकट खिड़की पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एनीमेशन फिल्म ‘द फोर्थ इडियट’ के निर्देशक बिश्वरूप राय चौधरी को नौ मई को नोटिस भिजवा दिया।

अनुराधा गोयल

अनुराधा गोयल

चार फिल्मों को कानूनी नोटिस : हाल-फिलहाल में रिलीज होने वाली बॉलीवुड की तीन चर्चित फिल्में ‘काइट्स’, ‘राजनीति’ और ‘द फोर्थ इडियट’ के अलावा अप्रैल अंतिम सप्ताह में प्रदर्शित ‘हाऊसफुल’ को कानूनी नोटिस थमा दिया गया है। पिछले साल टिकट खिड़की पर धूम मचाने वाली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने एनीमेशन फिल्म ‘द फोर्थ इडियट’ के निर्देशक बिश्वरूप राय चौधरी को नौ मई को नोटिस भिजवा दिया।

नोटिस उस समय भिजवाया जब उस फिल्म का लखनऊ में प्रीमियर शो चल रहा था। निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय प्रकाश मेहरा के पुत्र पुनीत मेहरा ने फिल्म ‘हाऊसफुल’  के निर्माता साजिद नाडियाडवाला को इसीलिए कानूनी नोटिस भेजा क्योंकि अपनी फिल्म में उन्होंने फिल्म ‘लावारिस’ के गीत, ‘अपनी तो जैसे-तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाब-ए-आली…’ का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के किया है, जो कॉपीराइट एक्ट का उल्लघंन है।

निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता और अभिनेता होने का दावा करने वाले मुंबई के नसीम खान ने वहां के उच्च न्यायालय का दरवाजा यह कहकर खटखटाया है कि फिल्म की अभिनेत्री कैटरीना कैफ का किरदार, जो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से काफी मिलता-जुलता है, को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

वहीं दूसरी ओर अगले सप्ताह रिलीज को तैयार राकेश रोशन की फिल्म ‘काइट्स’ कानूनी थपेड़े में इसीलिए पड़ गई है कि राकेश रोशन ने एक्शन दृश्यों को इस्तेमाल करने के एवज में सनबीन होल्डिंग को दस करोड़ रुपयों का भुगतान नहीं किया है। होल्डिंग कंपनी के दावों के आधार पर बिहार के एक सिविल कोर्ट ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई इसी महीने की 24 तारीख को होनी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘हाऊसफुल’ के निर्माता साजिद नादियाडवाला ने कानूनी नोटिस की बात को स्वीकारते हुए कहा कि इस मसले को आपस में बातचीत करके सुलझा लेंगे। जबकि प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ सेंसर प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया से गुजर रही है।

लेखिका अनुराधा गोयल इन दिनों ‘हमारा महानगर’ अखबार के दिल्ली संस्करण में कार्यरत हैं. उनका यह लिखा हमारा महानगर में पहले पेज पर प्रकाशित हो चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sant

    May 15, 2010 at 9:48 am

    makakhan acha laga ;D

  2. karn dev

    May 15, 2010 at 12:35 pm

    is lekh me kuchh kami hai

  3. kushagra

    May 16, 2010 at 10:04 am

    ha agar koe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...