Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘द जैपनीज वाइफ’ के जरिए अपर्णा सेन की वापसी

‘मिस्टर एंड मिसेज अय्यर’ की निर्देशिका अपर्णा सेन नयी फ़िल्म ‘द जैपनीज वाइफ” अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रही हैं. 9 अप्रैल 2010 को रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म के कलाकार हैं राहुल बोस, राइमा सेन, चिगुसा ताकाकू और मौसमी चटर्जी. अपर्णा सेन ने अलग-सी प्रेम कहानी पर फिल्म बनायी है. फिल्म सुंदरवन में स्कूली शिक्षक स्नेहमोय और जापानी लड़की मियागे की प्रेम कहानी है. ये दोनों ही पत्रों के माध्यम से एक दूसरे से मिलते हैं और उनमें प्यार हो जाता है. पत्र के माध्यम से ही वो शादी भी कर लेते हैं. उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं जबकि वो आज तक एक दूसरे से कभी नहीं मिले हैं.

इस कहानी को परदे पर संवेदनशील तरीके से अपर्णा सेन ने प्रस्तुत किया है. उन्होंने स्नेहमोय और मियागे के प्यार, उनकी खुशी व हंसी, उनके दुख को प्यार की कविता की तरह पेश किया है. यह फिल्म सारेगामा म्यूजिक कंपनी की है. सारेगामा के प्रबंध निदेशक अपूर्व नागपाल कहते हैं, ”हम अपर्णा के काम करने की क्षमता की प्रशंसा करते हैं. यह सिर्फ एक फिल्म ही नहीं है बल्कि एक गीतात्मक प्यार है. यह प्यार आज के तात्कालिक युग में कम ही है. दर्शकों को यह अलग-सी प्रेम कहानी अवश्य ही पसंद आएगी.” भारतीय फिल्मों में पहली ही बार एक जापानी अभिनेत्री चिगुसा ताकाकू ने अभिनय किया है. इसके अलावा स्नेहमोय के चरित्र में राहुल बोस की अभिनय प्रतिभा देखते ही बनती है, अभिनेत्री राइमा सेन ने भी सशक्त अभिनय किया है और अभिनेत्री मौसमी चटर्जी, परदे पर दो दशकों के बाद अभिनय कर रही हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. adassa

    March 8, 2010 at 11:10 am

    >:(:(:o8):P

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...