भास्कर से दो मजबूत विकेट उखड़ गए हैं. ये दोनों पत्रिका के पाले में जा चुके हैं. नाम है अरविंद तिवारी और देवेंद्र भटनागर. अरविंद तिवारी दैनिक भास्कर, इंदौर के साथ दो पारियों में कुल 12 साल तक रहे. इन दिनों बीटीवी में काम कर रहे थे. वे भास्कर के लिए बतौर न्यूज एडिटर, स्पेशल करेस्पांडेंट और चीफ रिपोर्टर के रूप में काम कर चुके हैं. अरविंद ने प्रबंधन को इस्तीफे का नोटिस पकड़ा दिया है और जल्द ही पत्रिका के साथ इंदौर में ही नई पारी की शुरुआत करेंगे.
उधर, भोपाल में दैनिक भास्कर के फ्रंट पेज के इंचार्ज के रूप में कार्यरत प्रतिभाशाली पत्रकार देवेंद्र भटनागर ने भी प्रबंधन को इस्तीफे का नोटिस पकड़ा दिया है. देवेंद्र भी पत्रिका में जा रहे हैं. वे पत्रिका, भोपाल के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे. देवेंद्र के बारे में बताया जाता है कि वे एमडी सुधीर अग्रवाल के चहेते फ्रंट पेज इंचार्ज माने जाते हैं. उन्हें कई विशेषाधिकार प्रबंधन ने दिया हुआ था. अरविंद तिवारी के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने एमडी सुधीर अग्रवाल को अपने इस्तीफे के रूप में लंबा-चौड़ा पत्र लिख भेजा है जिसमें भास्कर, इंदौर के हालात का तफसील से वर्णन किया हुआ है.












pradeep rajdeep
April 24, 2010 at 4:23 pm
paise ke liye koi kahin bhi jaa sakta hai.
anujasanghvi
April 25, 2010 at 3:10 pm
arvind tiwari ji chahe kitna bada kachha chithha bhaskar management ko likh ker bhej den, kuch nahin hone bala hai. bhaskar ne kabhi nyay nahin kiya, vo sirf kan ke kachhe hain boss logon ko jo pasand nahin aata hai use vo log sansthan se nikalbaker hi dunm lete hai. arvind ji jaise kai journalist hain jinhone bhaskar main kai salon tak kam kiya lakin unhen bina karan bataye sansthan se bahar ker diya gaya.