Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रताप के करीबियों पर गिर रही गाज

अमर उजाला, कानपुर का हाल : उपेक्षा से परेशान एनई धीरेंद्र लंबी छुट्टी पर चल रहे : सब एडिटर शिवशंकर का इस्तीफा : अमर उजाला की कानपुर यूनिट इन दिनों उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. शशि शेखर के खास आदमी के रूप में अभी तक इस यूनिट के संपादक प्रताप सोमवंशी हुआ करते थे. प्रताप ने काफी संख्या में अपनी पसंद के लोगों को यहां नियुक्त किया था. शशि और प्रताप, दोनों के अमर उजाला से जाने के बाद अमर उजाला में बचे रहे गए उनके खास आदमियों की हालत खराब है.

अमर उजाला, कानपुर का हाल : उपेक्षा से परेशान एनई धीरेंद्र लंबी छुट्टी पर चल रहे : सब एडिटर शिवशंकर का इस्तीफा : अमर उजाला की कानपुर यूनिट इन दिनों उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. शशि शेखर के खास आदमी के रूप में अभी तक इस यूनिट के संपादक प्रताप सोमवंशी हुआ करते थे. प्रताप ने काफी संख्या में अपनी पसंद के लोगों को यहां नियुक्त किया था. शशि और प्रताप, दोनों के अमर उजाला से जाने के बाद अमर उजाला में बचे रहे गए उनके खास आदमियों की हालत खराब है.

अमर उजाला, कानपुर में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत धीरेंद्र प्रताप सिंह के बारे में सूचना है कि वे नए संपादक दिनेश जुयाल द्वारा उपेक्षित किए जाने से काफी परेशान हैं. न्यूज एडिटर का काम अवधेश गुप्ता को दे दिया गया है जो हाल-फिलहाल दैनिक जागरण, कानपुर से इस्तीफा देकर अमर उजाला, कानपुर के हिस्से बने हैं. अवधेश गुप्ता को दिनेश जुयाल अपनी पंसद से एनई बनाकर ले आए हैं. दो-दो एनई के होने के बाद से ही ये कयास लगाया जाने लगा कि एक एनई को जाना होगा और वही एनई जाएगा जो संपादक को पसंद नहीं.

एनई का काम अवधेश को सौंप दिए जाने के बाद से धीरेंद्र के पास कोई खास काम भी नहीं रहा. ऐसे में उन्होंने छुट्टी पर जाना उचित समझा. सूत्रों का कहना है कि धीरेंद्र ने अभी इस्तीफा तो नहीं दिया है लेकिन स्थितियां ऐसी बन चुकी हैं कि वे ज्यादा दिन तक अब कानपुर में टिक नहीं पाएंगे. धीरेंद्र दैनिक भास्कर के साथ करीब 23 साल तक काम कर चुके हैं और भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, छिंदवाड़ा के प्रभारी रह चुके हैं. अमर उजाला, कानपुर से ही एक अन्य खबर के मुताबिक प्रताप सोमवंशी के जमाने में रखे गए सब एडिटर शिव शंकर पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया है. कुछ लोगों का कहना है कि शिव शंकर के सामने भी ऐसी स्थितियां बना दी गईं थीं कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh vajpayee unnao

    May 9, 2010 at 7:01 pm

    mr awadesh gupta deserve for this seat alone because he has all qualities as a news editor of any legand hindi daily. mr juvaal has taken very good step.amar ujjala ko awadeshji aur behtar mukaam dengay.all the best ujjala parivaar n mr gupta.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...