Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

अभिज्ञात को दिया जायेगा कौमी एकता पुरस्कार

अभिज्ञातप्रेस विज्ञप्ति : कोलकाता : ‘आल इंडिया कौमी एकता मंच’ की ओर से अभिज्ञात को उनके उपन्यास ‘कला बाजार’ के लिए ‘कौमी एकता पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया गया है। यह उपन्यास 2008 में आकाशगंगा प्रकाशन, नई दिल्ली  ने प्रकाशित किया है। 9 मई सन् 1857 को स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक दिन है। उसकी वर्षगांठ पर 9 मई 2009 को यह पुरस्कार कोलकाता के कला मंदिर सभागार में भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी मंच के महासचिव आफताब अहमद खान ने दी है।

अभिज्ञातप्रेस विज्ञप्ति : कोलकाता : ‘आल इंडिया कौमी एकता मंच’ की ओर से अभिज्ञात को उनके उपन्यास ‘कला बाजार’ के लिए ‘कौमी एकता पुरस्कार’ देने का निर्णय लिया गया है। यह उपन्यास 2008 में आकाशगंगा प्रकाशन, नई दिल्ली  ने प्रकाशित किया है। 9 मई सन् 1857 को स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक दिन है। उसकी वर्षगांठ पर 9 मई 2009 को यह पुरस्कार कोलकाता के कला मंदिर सभागार में भव्य समारोह में प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी मंच के महासचिव आफताब अहमद खान ने दी है।

bookउन्होंने बताया कि ‘कला बाजार’ उपन्यास में विभिन्न धर्मों से जुड़े चरित्र एक-दूसरे की भावनाओं का जिस तरह से खयाल रखते हैं उससे हमारी कौमी एकता और साम्प्रदायिक सदभाव को बल मिलता है। लेखक और पत्रकार अभिज्ञात को इससे पहले ‘आकांक्षा संस्कृति सम्मान’ एवं एचडी मीडिया समूह का ‘कादम्बिनी लघुकथा पुरस्कार’ मिल चुका है। उनके छह कविता संग्रह ‘एक अदहन हमारे अन्दर’, ‘भग्न नीड़ के आर पार’, ‘आवारा हवाओं के खिलाफ चुपचाप’, ‘वह हथेली’ तथा ‘दी हुई नींद’ एवं दो उपन्यास ‘अनचाहे दरवाज़े पर’ और ‘ कला बाज़ार’ प्रकाशित हैं। वे एक अच्छे कहानीकार भी हैं और उनकी कहानियां देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। अभिज्ञात पेशे से पत्रकार हैं और सम्प्रति वे सन्मार्ग दैनिक में वरिष्ठ उप-सम्पादक हैं।

मंच के महासचिव आफताब अहमद खान ने बताया कि आल इंडिया कौमी एकता मंच जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन करता है। राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव से जुड़ी विचारगोष्ठियों आदि का आयोजन कराता रहा है तथा इस उद्देश्य से जुड़े़ व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...