Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

प्रेस विज्ञप्ति : प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान अपने समय के वरिष्ठ आलोचक प्रमोद वर्मा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्रारंभ कर रहा है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य हिंदी में उस स्वस्थ आलोचना कर्म का सम्मान है जिनसे अपने समय के साहित्य, साहित्यकार और पाठक यानी मनीषा को नयी संचेतना और नयी दिशा से जुड़ने का द्वार खुलता हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत दो आलोचकों को उनकी आलोचनात्क कृति या कर्म के लिए सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार के अंतर्गत दो चयनित आलोचकों को 12-13 जुलाई, 2009 को रायपुर में आयोजित दो दिवसीय साहित्य समारोह में 11,000 एवं 7,000 हज़ार नगद सहित प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमोद वर्मा समग्र की एक-एक प्रति प्रदान किया जायेगा।

इसके अलावा अंतिम रूप से चयनित 2 आलोचकों को द्वितीय श्रेणी रेलवे-किराया भी संस्थान द्वारा देय होगा। यह जानकारी प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, छत्तीसगढ़ के महासचिव जयप्रकाश मानस ने दी। पुरस्कार का फैसला निर्णायक मंडल करेगा जिसके सदस्य हैं- केदार नाथ सिंह (दिल्ली), डॉ. विजय बहादुर सिंह (कोलकाता), डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी  (गोरखपुर), प्रो. धनंजय वर्मा (भोपाल) एवं विश्वरंजन (रायपुर)। संयोजक हैं जयप्रकाश मानस

प्रविष्टियों के लिए नियम-शर्तें इस प्रकार हैं-

  1. प्रथम वर्ग के अंतर्गत आलोचक अपनी प्रकाशित कृति (साहित्य-आलोचना) की दो प्रतियां भेजें जो किसी भी अवधि में प्रकाशित हो।
  2. द्वितीय वर्ग के अंतर्गत युवा आलोचक अपनी प्रकाशित कृति (साहित्य-आलोचना) की दो प्रतियां भेजें जो 2000 से 2009 की अवधि में प्रकाशित हों।
  3. ऐसी कृतियों के प्रकाशक, पाठक, संस्थायें भी उक्तानुसार प्रविष्टि भेज सकते हैं।
  4. प्रविष्टि के साथ आलोचक का बायोडाटा एवं छायाचित्र आवश्यक होगा।
  5. प्रविष्टि प्राप्ति की अंतिम तिथि – 30 मई, 2009

पुरस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए या संस्थान से संपर्क करने के लिए [email protected] या 094241-82664 का सहारा ले सकते हैं। संस्थान का पता है- प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, सृजन-सम्मान, एफ-3, माशिम आवासीय परिसर, पेंशनवाडा, रायपुर, छत्तीसगढ़, पिन-492001

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...