Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

विभाष को सरोजिनी नायडू राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान

[caption id="attachment_14968" align="alignleft"]विभाष झापी. चिदंबरम से पुरस्कार लेते विभाष झा[/caption]छत्तीसगढ़ के पत्रकार विभाष कुमार झा को हाल ही में राष्ट्रीय सरोजिनी नायडू पत्रकारिता सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम ने दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान पंचायत संस्थाओं में महिला  पदाधिकारियों के विशेष योगदान पर रिपोर्टिंग करने के लिए दिया गया। विभाष को हिंदी वर्ग से देश भर में अकेले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद तथा ताम्र प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।

विभाष झाछत्तीसगढ़ के पत्रकार विभाष कुमार झा को हाल ही में राष्ट्रीय सरोजिनी नायडू पत्रकारिता सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम ने दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान पंचायत संस्थाओं में महिला  पदाधिकारियों के विशेष योगदान पर रिपोर्टिंग करने के लिए दिया गया। विभाष को हिंदी वर्ग से देश भर में अकेले इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद तथा ताम्र प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।

विभाष को इससे पहले भी छत्तीसगढ़ शासन का प्रतिष्ठित  चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता फेलोशिप, एनएफआई का नेशनल मीडिया फेलोशिप तथा माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त हो चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांस्कृतिक और सामयिक विषयों पर विगत 21 वर्षों से सघन रिपोर्टिंग की है। वे छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के इतिहास पर भी शोध पुस्तक तैयार कर चुके है। विगत दो दशकों से हिंदी और अंग्रेजी पत्रिकारिता में सक्रिय विभाष ने पत्रकारिता में  अध्यापन के साथ-साथ आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए भी अपनी सेवाएं दी हैं, जिसमें एंकरिंग, क्रिकेट कमेंट्री, रूपक, धारावाहिक और नाटक लेखन के साथ-साथ हिंदी नाटकों के अंग्रेजी अनुवाद व समाचार वाचन का कार्य भी प्रमुखता से शामिल है। इस समय वे जन संचार में पीएचडी के  लिए शोध के अलावा शास्त्रीय संगीत की गायन विधा में विद स्तर का अध्ययन भी कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें सुगम संगीत गायन में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए पुरुषोत्तम दास जलोटा रजत पदक भी प्राप्त हो चुका है। विभाष से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...