जागरण, भोपाल से तीन पत्रकारों प्रभु, बृजेश और उमेश को भी साथ ले गए : भोपाल से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार अवधेश बजाज को पीपुल्स ग्रुप ने अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। पीपुल्स ग्रुप मध्य प्रदेश में ‘पीपुल्स समाचार’ के नाम से अखबार निकालता है। यह अखबार भोपाल के अलावा इन्दौर, जबलपुर व ग्वालियर से भी प्रकाशित हो रहा है। अवधेश बजाज को प्रदेश में सबसे छोटी उम्र में संपादक बनने का सौभाग्य मिल चुका है। वे मात्र 27 वर्ष की उम्र में नवभारत भोपाल के संपादक बनाए गए थे।
वे लंबे समय तक दैनिक जागरण भोपाल के भी संपादक रहे। भोपाल से प्रकाशित दैनिक राज एक्सप्रेस में वे पहले ग्रुप एडिटर बनाए गए थे। बजाज को पत्रकारिता में उनके तीखे तेवर के लिए जाना जाता है। राज एक्सप्रेस छोड़ने के बाद अवधेश बजाज ने बिच्छू डॉट कॉम के नाम से पहले बेवसाइट लांच की तथा बाद में इसी नाम से पाक्षिक समाचार पत्र भी शुरू किया। राजनेताओं व नौकरशाही को सीधे निशाने पर लेकर उन्होंने बेवसाइट और पाक्षिक दोनों को कुछ ही दिनों में पूरे मप्र में चर्चित कर दिया।
बजाज ने सोमवार को पीपुल्स ग्रुप में अपनी आमद दे दी। उनके आते ही दैनिक जागरण, भोपाल के तीन सक्रिय और सजग पत्रकारों प्रभु पटेरिया, बृजेश चौकसे एव उमेश निगम ने भी जागरण छोड़कर पीपुल्स समाचार के भोपाल एडिशन में ज्वाइन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में इस समाचार पत्र में व्यापक फेरबदल हो सकता है। इन्दौर व भोपाल के स्थानीय संपादकों के प्रभार में भी बदलाव की खबरें हैं।
lalla
February 16, 2010 at 8:39 am
बधाई!!
अवधेश जी,
देखते हैं की बूढ़े घोड़ों के बीच यह अरबी घोड़ा दौड़ पाता है.
ajay jain
February 16, 2010 at 9:05 am
sir,bahut-bahut badhai…ummid kare ab peoples javan najar aayega.
m.v.vijay kumar
February 16, 2010 at 11:04 am
sir, bahut bahut badhai. Apke ke margdarshan me peoples samachar bahul pragti karega. from- m.v.vijay kumar, sr.sub editor, danik bhaskar raipur (c.g) 9425380752
shariq
February 17, 2010 at 6:31 am
bahut bahut mubarak ho sir.
Yogendra Vyas
February 17, 2010 at 9:54 am
Sir Aap Ke Agman Se Shyad Peoples Samachar Ke Dir Phir Gayen.
kailash sharma
February 17, 2010 at 4:56 pm
madhya pradesh main sabse kam umra main sampadak banne ka shubhagya avdhesh ji ko nahi balki indore ke prateek srivastav ko hai. prateek srivastav 25 saal ki umra main choutha sansar ke sampadak ban gaye the. us waqt chotha sansar pradesh ka 3rd no ka akhbaar tha. lekin isme koi shaq nahi ki avdhesh ji bahut kabil aur layak hain. vo ak nai disha denge.
Dr.Rajesh sharma
February 17, 2010 at 7:05 pm
R/Sir
apko bahut bahut badhai.
Dr. Rajesh
harkat
February 17, 2010 at 7:54 pm
peaples samachar ke liye ye theek nahi
Ashok Patidar
February 22, 2010 at 8:04 am
Bounteous congratulations and wishing for the next journey and thanks to feel me proud that I m ur devotee. Really feeling very delighted to hear about ur grand success.
Ashok Patidar
Ex. System Administrator (IT)
NavDunia & Peoples (BHOPAL)
kuldeep singh yadav,Bhopal-ward no-36
April 6, 2010 at 12:53 pm
Sir, mein bhi aapke saath judhkar peoples samachar ke liye kaam karna chahta hoon.