Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण, रांची के ब्यूरो चीफ बसंत जाएंगे भास्कर

: हवन-पूजन के साथ रांची में भास्कर के दफ्तर का शुभारंभ : भोपाल में सुबीर और दीपेश ने राज एक्सप्रेस ज्वाइन किया : हेमंत पटेल दैनिक जागरण, भोपाल के हिस्से बने : रांची से खबर है कि दैनिक जागरण, रांची के ब्यूरो चीफ बसंत झा ने दैनिक भास्कर, रांची ज्वाइन करने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक बसंत 20 जुलाई के आसपास दैनिक भास्कर ज्वाइन करेंगे. उन्होंने दैनिक जागरण के आफिस जाना बंद कर दिया है.

: हवन-पूजन के साथ रांची में भास्कर के दफ्तर का शुभारंभ : भोपाल में सुबीर और दीपेश ने राज एक्सप्रेस ज्वाइन किया : हेमंत पटेल दैनिक जागरण, भोपाल के हिस्से बने : रांची से खबर है कि दैनिक जागरण, रांची के ब्यूरो चीफ बसंत झा ने दैनिक भास्कर, रांची ज्वाइन करने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक बसंत 20 जुलाई के आसपास दैनिक भास्कर ज्वाइन करेंगे. उन्होंने दैनिक जागरण के आफिस जाना बंद कर दिया है.

बसंत को रोकने की जागरण प्रबंधन ने भरपूर कोशिश की लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग बताए जाते हैं. बसंत झा रांची में दैनिक जागरण की लांचिंग के समय से हैं. तब उन्हें पटना से रांची भेजा गया था. वे लंबे समय तक जागरण के रांची ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे. रांची के ब्यूरो चीफ देवेंद्र को सिलीगुड़ी एडिशन का संपादक बनाया गया तो नए ब्यूरो चीफ के रूप में प्रमोशन देकर बसंत झा को बिठाया गया. पर अब बसंत ने रांची से नए लांच होने वाले अखबार दैनिक भास्कर का हिस्सा बनने का फैसला लेकर दैनिक जागरण को तगड़ा झटका दिया है.

उधर, रांची में भास्कर के नवनिर्मित आफिस का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ कर दिया गया है. हवन-पूजन कार्यक्रम में रांची में मौजूद भास्कर के सभी छोटे-बड़े अधिकारियों ने भाग लिया.

भोपाल से कुछ सूचनाएं हैं. राज एक्सप्रेस में दो लोगों ने ज्वाइन किया है. एक हैं सुबीर दीक्षित और दूसरे हैं दीपेश अवस्थी. सुबीर नव दुनिया में थे तो दीपेश पत्रिका में. उधर, पीपुल्स समाचार से राज एक्सप्रेस आए हेमंत पटेल ने राज से इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, भोपाल ज्वाइन कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amitabh

    July 13, 2010 at 2:49 pm

    badhai ho basant bhai…..is naye pari ki……

  2. rajesh patel

    July 13, 2010 at 3:26 pm

    badhai ho basant ji

  3. krishna mohan

    July 15, 2010 at 3:05 pm

    basant jee,bhaskar ke liye badhai ! krishna mohan,muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...