Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिजनेस न मिला तो यूनिट को ब्यूरो में बदला

एडिटर चेतन शारदा जम्मू जाएंगे : ब्यूरो चीफ रणदीप वशिष्ठ बनेंगे : पीपुल्स के ब्यूरो चीफ का इस्तीफा : रमन बने चीफ फोटोग्राफर : सीमा ने भास्कर और मधुकर ने अमर उजाला छोड़ा : अखबारों का विस्तार जनता तक लैटेस्ट समाचार जल्द से जल्द पहुंचाने की भावना से नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा बिजनेस पाने की इच्छा के चलते किया जाता है. और अगर, विस्तार के बाद बिजनेस न मिले तो मीडिया हाउस बैक टू पैवेलियन होने में देर नहीं लगाते. ऐसा ही एक मामला है. पहले ब्यूरो खोला. फिर वहीं से एडिशन की शुरुआत कर दी.

एडिटर चेतन शारदा जम्मू जाएंगे : ब्यूरो चीफ रणदीप वशिष्ठ बनेंगे : पीपुल्स के ब्यूरो चीफ का इस्तीफा : रमन बने चीफ फोटोग्राफर : सीमा ने भास्कर और मधुकर ने अमर उजाला छोड़ा : अखबारों का विस्तार जनता तक लैटेस्ट समाचार जल्द से जल्द पहुंचाने की भावना से नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा बिजनेस पाने की इच्छा के चलते किया जाता है. और अगर, विस्तार के बाद बिजनेस न मिले तो मीडिया हाउस बैक टू पैवेलियन होने में देर नहीं लगाते. ऐसा ही एक मामला है. पहले ब्यूरो खोला. फिर वहीं से एडिशन की शुरुआत कर दी.

जब धंधे-पानी की बात ठीक से न बनी तो अब फिर से ब्यूरो पर लौटने का फैसला कर लिया है. मामला अमृतसर का है. भास्कर प्रबंधन ने अमृतसर की यूनिट को अब ब्यूरो में तब्दील करने का फैसला किया है. बिजनेस वाइज अमृतसर एडिशन के सक्सेस न होने के कारण अब इसे ब्यूरो के रूप में ही संचालित किया जाएगा. यह फैसला पिछले दिनों पंजाब में भास्कर प्रबंधन की एक बैठक के दौरान लिया गया. अमृतसर में दैनिक भास्कर के एडिटर के रूप में काम देख रहे चेतन शारदा को यूनिट बंद किए जाने के कारण नई जगह रवाना किया जा रहा है. सूचना के मुताबिक चेतन शारदा फिलहाल जम्मू जा रहे हैं. जम्मू में इन दिनों भास्कर के एडिशन की लांचिंग की तैयारियां चल रही हैं. सो, वहां पर भास्कर प्रबंधन कई वरिषठों को तैनात कर रहा है. खबर है कि अमृतसर में भास्कर प्रबंधन नए ब्यूरो चीफ के रूप में रणदीप वशिष्ठ की नियुक्ति कर रहा है जो इन दिनों नेशनल टैलेंट पूल सदस्य के रूप में भोपाल में सेवारत हैं. हालांकि इस सूचना की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.

पीपुल्स समाचार के भिण्ड ब्यूरो प्रमुख रवींद्र सिंह कुशवाह ने इस्तीफा देकर पत्रिका ज्वाइन कर लिया है। कुशवाह पीपुल्स समाचार की लांचिग टीम के सदस्य थे। उन्होंने अखबार को जमाने के लिए काफी मेहनत की और छह महीने से भी कम समय में अखबार को अच्छे स्थान पर पहुंचाया। कुशवाह भास्कर छोडकर पीपुल्स समाचार में आए थे। इस्तीफे का ठोस कारण तो पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि मुख्य कार्यालय की अव्यवस्थाओं के चलते यह इस्तीफा दिया गया है। हालांकि संपादक हरिमोहन शर्मा के जाने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि सभी अच्छे लोग जाएंगे। कुशवाह के इस्तीफा देने को पीपुल्स समाचार के लिए भिण्ड जिले में बड़ा झटका माना जा रहा है।

दैनिक भास्कर, पानीपत से फीचर इंचार्ज सीमा ने इस्तीफा दे दिया है. वे अमर उजाला, चंडीगढ़ के साथ नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. परसनल असिस्टेंट के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सीमा बाद में न्यूज सेक्शन का हिस्सा बनीं. वे काफी समय से दैनिक भास्कर, पानीपत में काम कर रहीं थीं.

रमन शर्मा को दैनिक भास्कर, लुधियाना में प्रमोशन देकर चीफ फोटोग्राफर बना दिया गया है. रमन पंजाब केसरी, लुधियाना के साथ वर्ष 2004 से 2006 तक काम कर चुके हैं. बाद में उन्होंने दैनिक भास्कर, अमृतसर में ज्वाइन किया. वे पहले स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत रहे. उनके काम को देखते हुए उन्हें स्टाफर बनाया गया. अब रमन को प्रबंधन ने चीफ फोटोग्राफर बना दिया है.

अमर उजाला, चंडीगढ़ के सीनियर रिपोर्टर कुमार मधुकर के इस्तीफा देने की सूचना है. पारिवारिक दिक्कतों के कारण मधुकर काफी दिनों से अवकाश पर चल रहे थे. बाद में जब उन्हें लगा कि वे कई महीनों की छुट्टी के बाद भी आफिस अटेंड करने की स्थिति में नहीं हैं तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raj

    May 25, 2010 at 4:16 pm

    ravindra shingh khushwah ke jane se pipulas samachar ka astitav sankat mai aa gaya hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...