Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

धीरेंद्र भास्कर, दिल्ली के न्यूज एडिटर बने

: प्रभात खबर छोड़ने वाले तीनों पत्रकार जागरण पहुंचे : शैलेश अंबष्ट ने प्रभात खबर ज्वाइन किया : धीरेंद्र अवस्थी पहुंचे अमर उजाला : सुरेंद्र न्यूज कोआर्डिनेटर पद से हटाए गए :  जय प्रकाश हिंदुस्तान से जुड़े : अमर उजाला, कानपुर से न्यूज एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर न्यूज एडिटर दैनिक भास्कर, दिल्ली ज्वाइन किया है. वे पहले भी भास्कर में लंबी पारी खेल चुके हैं.

: प्रभात खबर छोड़ने वाले तीनों पत्रकार जागरण पहुंचे : शैलेश अंबष्ट ने प्रभात खबर ज्वाइन किया : धीरेंद्र अवस्थी पहुंचे अमर उजाला : सुरेंद्र न्यूज कोआर्डिनेटर पद से हटाए गए :  जय प्रकाश हिंदुस्तान से जुड़े : अमर उजाला, कानपुर से न्यूज एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर न्यूज एडिटर दैनिक भास्कर, दिल्ली ज्वाइन किया है. वे पहले भी भास्कर में लंबी पारी खेल चुके हैं.

सूत्रों का कहना है कि उन्हें गुड़गांव-फरीदाबाद डेस्क का प्रभारी बनाया गया है. धीरेंद्र की अमर उजाला, कानपुर में नए संपादक दिनेश जुयाल से पटरी नहीं बैठ पाई. प्रताप सोमवंशी के खास रहे धीरेंद्र नए माहौल के हिसाब से खुद को नहीं ढाल पाए जिससे उन्हें अमर उजाला से जाना पड़ा. काफी दिनों तक अवकाश पर रहने के बाद उन्होंने अमर उजाला, कानपुर से इस्तीफा दे दिया था.

एक अन्य जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर, दिल्ली में रिपोर्टर के बतौर पूजा सिंह और सोनू यादव को नियुक्त किया गया है. पूजा रिपोर्टर / सब एडिटर पद पर आई हैं. वे दो वर्षों से नेटवर्क18 ग्रुप के साथ थीं. उससे पहले दो वर्षों तक न्यूज एजेंसी आईएएनएस में रही हैं.

शैलेश अंबष्ठ ने प्रभात खबर, रांची में सीनियर सब एडिटर पद पर ज्वाइन कर लिया है. शैलेश अंबष्ठ हिंदुस्तान में सात साल तक रह चुके हैं. बाद में सन्मार्ग में भी काम किया. उनके बारे में चर्चा थी कि वे रांची में दैनिक भास्कर संग नई पारी शुरू करने वाले हैं लेकिन उन्होंने प्रभात खबर, रांची में ज्वाइन कर सब अटकलों पर विराम लगा दिया.

दैनिक जागरण, जालंधर में जनरल डेस्क प्रभारी और चीफ सब एडिटर धीरेंद्र अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें अमर उजाला के जम्मू एडिशन में डीएनई के पद पर ज्वाइन कराया जा रहा है.

राजस्थान पत्रिका के बेंगलूरु संस्करण में वरिष्ठ उपसंपादक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित को न्यूज कोआर्डिनेटर पद से हटाकर वरिष्ठ उपसंपादक नूरुद्दीन अहमद को न्यूज कोआर्डिनेटर बनाया गया है. बताया जाता है कि राजपुरोहित अंदरुनी राजनीति के शिकार बनाए गए हैं.

प्रभात खबर, पटना से इस्तीफा देने वाले तीन लोगों के दैनिक जागरण, रांची पहुंचने की खबर है. ये हैं दुर्गेश कुमार, रीतेश कुमार और संजय कुमार. सबने ज्यादा पैसे मिलने के कारण प्रभात खबर छोड़कर दैनिक जागरण ज्वाइन किया. बताया जाता है कि प्रभात खबर, पटना से जल्द ही कुछ और लोग इस्तीफा दे सकते हैं.

महुआ न्यूज में काम करने वाले जयप्रकाश मिश्र ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के साथ की है. वे राष्ट्रीय सहारा और संडे इंडियन में भी रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sanjeev

    September 7, 2010 at 11:16 am

    Dear Yashwant ji I dont know about Sonu but Pooja has joined bhaskar as Reporter cum copy editor and not as trainee as you have mentioned in this news. She is a journo with 3 years of experiance before bhaskar she worked in IANS and Network 18. plz amend the copy.

  2. dhirendra prata singh

    September 7, 2010 at 1:44 pm

    sabhi logo ko nai jimeedariyo ki badhai specialy jayprakash mishra ji ko jo hamare mitra bhi h. dhirendra pratap singh hinduthan samachar

  3. Amrendra Singh

    September 10, 2010 at 9:05 am

    Mr. DP Singh ji ka Dainik Bhaskar me aana ye batata hai ki kanpur aur aaspaas me Amar Ujala ke din lad gaye. Press ki maryadayon ko tar tar karne ki koshish ki gayi.. aur aaj ye spasht ho gaya ki aise prabandh tantra ke sath koi kaam nahi kar sakta.. jaha chaplusi aur na jaajne kya kya adambar bhare pade hai.. JAGO RE JAGO Re… AMAR UJALA!!

  4. sandeep saxena

    September 12, 2010 at 2:23 pm

    Yashwant ji Rajasthan Patrika ke bare main ek news aapne di hai jisme co ordinator ka jikr kiya gaya hai, bhai saheb ye news bhjene wale ko kam se kam etna to mail karke bata dena ki agar kisi ka naam pata nahi ho to jankari kar leni chahiye nahi to faltu ki panchayati nahi karni chahiye kayonki hawan karke hath jal jate hain kai baar….nurruddin ahamad nahi balki nurruddin rehman naam hai unka main unko 10 saal se jaanta hun…….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...