Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर, श्रीगंगानगर से स्टाफ का पलायन जारी

खबर है कि दैनिक भास्कर के श्रीगंगानगर संस्करण से क्राइम रिपोर्टर मुकेश सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि उन्होंने इस्तीफे के पीछे अपने वरिष्ठ और कार्यकारी संपादक कीर्तिराणा के व्यवहार को जिम्मेदार ठहराया है। मुकेश से पहले यहां से सब एडिटर हरेराम ठाकुर और फोटोग्राफर ज्योति भी इस्तीफा दे चुकी हैं। ज्ञात हो कि श्रीगंगानगर संस्करण में संपादक लक्ष्मी प्रसाद पंत के जाने के बाद कार्यकारी संपादक कीर्तिराणा को लगाया गया। इन्हें उदयपुर से यहां भेजा गया। इनकी नियुक्ति के साथ ही इस संस्करण में उथल-पुथल शुरू हो गई। सब एडिटर अमित खान और साधूसिंह लहरी को अजमेर तबादला किया गया तो अमित खान ने भास्कर छोड़ने में ही भलाई समझी।

उन्होंने पत्रिका के श्रीगंगानगर संस्करण में ज्वाइन कर लिया। इसके बाद पंकज श्रीवास्तव ने खुद को स्थाई न किए जाने के कारण भास्कर को अलविदा बोल दिया। रिपोर्टर विनोद बिश्नोई और विकास सचदेवा संस्थान की राजनीति के कारण कार्यमुक्त हो गए। कंप्यूटर ऑपरेटर रवि वर्मा को भी कार्यमुक्त कर दिया गया। सिटी भास्कर में कार्यरत रिपोर्टर इंद्र यादव तथा अमनदीप कौर भी राजनीति की शिकार हुईं। बेस्ट फोटोग्राफर का अवार्ड पा चुके अशोक शर्मा सहित दूसरे फोटोग्राफर ज्योति ने भी भास्कर छोड़ दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुक्कड़ यहां से निजात पा चुके हैं। भास्कर के श्रीगंगानगर संस्करण पर कई मुकदमें भी हो चुके हैं। पहला मुकदमा एक अधिवक्ता ने अपनी मानहानि के सिलसिले में ठोका। इसके बाद छंटनी की आड़ में निकाले गए विनोद बिश्नोई, विकास सचेदवाइंद्र यादव ने मुकदमे करवाए। एक नाईट शो के कारण कई लोगों ने कीर्तिराणा, बीएम राजेश गिल्होत्रा सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा दिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...