Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

खबरों की शक्ल में विज्ञापन, एक नहीं अनेक

आपका अखबार धोखेबाज है : आज सुबह चाय के साथ अखबार के पन्‍ने उलटते ही जिन खबरों पर नजरें गईं, वे खबर नहीं थीं, बल्कि खबरों की शक्‍ल में विज्ञापन थे। वह भी एक नहीं अनेक। अखबार था दैनिक भास्‍कर, देश का सबसे तेज बढ़ता अखबार और जो अब डीबी कॉर्प यानी कारपोरेट कंपनी है, जिसका आईपीओ जारी हुआ है। इन झूठी खबरों पर बात करने से पहले एक और बात बता दूं कि घर से निकलकर जब मैं ऑफिस पहुंचा, तो वहां पहुंचने वाले अखबार के भी एक से अधिक पन्‍ने ऐसी ही नकली खबरों से अटे हुए थे। अखबार था पत्रिका, जो राजस्‍थान पत्रिका समूह का अखबार है और हर बात पर दूसरों को पत्रकारिता की दुहाई देता रहता है। यही नहीं, इस अखबार ने भोपाल में प्रकाशन शुरू करने के साथ ही भोपाल की आवाज उठाने का दावा किया और एक बड़ा समारोह आयोजित कर खबरों की शक्‍ल में विज्ञापन छापने का विरोध किया था।

खबर के रूप में विज्ञापनों को छापने की यह बात कोई नई नहीं है। सर्वाधिक प्रसार का दावा करने वाले दैनिक जागरण व अन्‍य नामी अखबार भी कमाई के इस धूर्त तरीके में शामिल हैं। फर्क बस इतना है कि कोई इन नकली खबरों के नीचे बारीक अक्षरों में फीचर लिखता है, तो कोई इम्‍पैक्‍ट फीचर, तो कोई एडीवीटी। प्राय: ऐसी नकली खबरें चुनावों के वक्‍त ज्‍यादा नजर आती हैं। वैसे, अब विभिन्‍न उत्‍पादों की कंपनियां भी ऐसी नकली खबरें अपने उत्‍पाद के प्रचार के लिए छपवाने लगी हैं। इससे अखबारों को जहां वर्गसेंटीमीटर के भाव पैसे मिलते हैं, वहीं विज्ञापनदाताओं को अखबार की खबरों के प्रति पाठकों के भरोसे को आसानी से खरीदने का मौका। अब ऐसी नकली खबरों का कैसा प्रभाव पाठकों पर पड़ता होगा… इसकी फिकर न अखबार को है, न विज्ञापनदाताओं और न ही बुद्धिजीवी पत्रकारों को।

भोपाल में निकाय चुनाव चल रहा है। इसमें खड़े विभिन्‍न दलों के प्रत्‍याशियों के दौरे, जनसंपर्क, सभाओं की खबरें अखबारों में छप रही हैं, लेकिन कौन सी खबर विज्ञापन है और कौन सी अखबार के संवाददाताओं द्वारा कवर की हुई, समझना मुश्किल है। खासकर भोली-भाली जनता के लिए तो यह समझना बिल्‍कुल ही मुश्किल है कि ‘इम्‍पैक्‍ट फीचर’ या ‘फीचर’ का मतलब विज्ञापन होता है। जिस पार्टी का प्रत्‍याशी, जितना अधिक पैसा खर्च कर रहा है, उसकी खबरें उतनी बड़ी छप रही हैं। हर साइज की खबरें छपवाने का बाजार गर्म है। अब इन सबके बीच कोई पत्रकारिता की पवित्रता की बात करे, तो उसे तो पागल ही समझा जाएगा न! अरे अबला हो चुकी सच्‍ची प‍त्रकारिता से किसी को क्‍या मिलने वाला है! जब जनता/पाठकों के विश्‍वास के साथ नकली खबरों के जरिये खुलेआम की जा रही धोखाधड़ी पर किसी को एतराज नहीं, तो सच्‍ची प‍त्रकारिता की चिंता किसे होगी।

सच्‍ची पत्रकारिता की हालत तो वैसी है, जैसे गांधी बाबा के विचारों की। जिनकी तस्‍वीर तो हर सरकारी दफ्तरों में लगी होती है, पर उसी के नीचे भ्रष्‍टाचार धड़ल्‍ले से फलता-फूलता रहता है।

सीधीबात ब्लाग से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...