Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

‘शाहजहांपुर की दास्तान’ का विमोचन

यूपी के शाहजहांपुर जिले के युवा इतिहासकार अम्बरेश मिश्रा की पुस्तक ‘‘शाहजहांपुर की दास्तान’’ का क्रान्ति दिवस 9 अगस्त पर विमोचन किया गया. समारोह का आयोजन शाहजहांपुर टाउनहाल में स्थित शहीदद्वार पर किया गया था.

यूपी के शाहजहांपुर जिले के युवा इतिहासकार अम्बरेश मिश्रा की पुस्तक ‘‘शाहजहांपुर की दास्तान’’ का क्रान्ति दिवस 9 अगस्त पर विमोचन किया गया. समारोह का आयोजन शाहजहांपुर टाउनहाल में स्थित शहीदद्वार पर किया गया था.

कांग्रेस की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी द्वारा भूले-विसरे शहीदों की स्मृति में चलाये जा रहे साझी विरासत-साझी शहादत कार्यक्रम के दौरान ही इस पुस्तक का विमोचन किया गया. समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजय सिंह एवं केन्द्रीय पेटोलियम गैस राज्य मन्त्री जितिन प्रसाद मौजूद थे. इन दोनों ने संयुक्त रूप से इस पुस्तक का लोकार्पण किया.

किताब शाहजहांपुर के क्रातिकारियों तथा देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले शाहजहांपुर के वाशिन्दों द्वारा दिये गये योगदान से सम्बंधित है जिसमें जनपद शाहजहांपुर के क्रांतिकारी आंदोलन का विवरण दिया गया है. शाहजहांपुर नगर तथा उसकी तहसीलों का जंगे-ए-आजादी में योगदान तथा देश की जंगे-ए-आजादी मे शहीद अशफाक उल्ला खॉ, ठाकुर रोशन सिंह एवं पंडित रामप्रसाद विस्मिल एवं उनके साथियों द्वारा दी गयी कुर्बानियों पर प्रकाश डाला गया है.

विमोचन के दौरान पुस्तक का वितरण भी निःशुल्क किया गया. इस दौरान स्वामी शुकदेवानन्द कालेज के वच्चों ने वन्देमातरम और राष्टगान गीत सुनाया. विमोचन के मौके पर शाहजहांपुर के शहीदों में शहीद अशफाक उल्ला खॉ के पौत्र अशफाक उल्ला खॉ, ठाकुर रोशन सिंह की पौत्री उर्मिला देवी, स्वाधीनता सेनानी वसन्त लाल खन्ना, सुशील चन्द्र गुप्ता, आदि को अंगवस्त्र व प्रतीक चिहन भेट कर सम्मानित किया गया. पुस्तक का प्रकाशन साम्प्रदायिकता विरोधी मोर्चा द्वारा कराया गया है.

विमलेश गुप्ता की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vivek

    August 16, 2010 at 3:47 pm

    ambresh jee ko badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...