Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

नंदीग्राम की समरगाथा

लोकार्पण‘नंदीग्राम डायरी’ जनता की अखबारनबीसी के लिए मशहूर पत्रकार पुष्पराज की ऐसी पहली किताब है, जिसमें वे सभी लहूलुहान सच्चाइयां सिर चढ़कर बोलने लगती हैं, जिन्हें घटते हुए लेखक ने अपनी आंखों से देखा था। उन दिनो नंदीग्राम में जो कुछ घटनाक्रम हुआ था, पुष्पराज ने अखबारों के लिए उसकी सविस्तार कवरेज भी की थी। बाद में पेंगुइन बुक्स के साथ मिलकर उन्होंने वहां को हालात को पुस्तक की जुबानी बयान कर डाला है। 

लोकार्पण‘नंदीग्राम डायरी’ जनता की अखबारनबीसी के लिए मशहूर पत्रकार पुष्पराज की ऐसी पहली किताब है, जिसमें वे सभी लहूलुहान सच्चाइयां सिर चढ़कर बोलने लगती हैं, जिन्हें घटते हुए लेखक ने अपनी आंखों से देखा था। उन दिनो नंदीग्राम में जो कुछ घटनाक्रम हुआ था, पुष्पराज ने अखबारों के लिए उसकी सविस्तार कवरेज भी की थी। बाद में पेंगुइन बुक्स के साथ मिलकर उन्होंने वहां को हालात को पुस्तक की जुबानी बयान कर डाला है। 

प.बंगाल सरकार की कड़ी बंदिशों के बावजूद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर भी वह लंबे समय से कलम चलाते रहे हैं। इसके साथ ही, कलिंगनगर में आदिवासी विस्थापन के गंभीर मसले को लेकर प्लाचीमाड़ा की उठापटक पर भी उन्होंने जमकर लेखनी चलाई है। केरल में कोका कोला के खिलाफ उठे जन-ज्वार तथा कोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ की रिपोर्टिंग के लिए भी वह सुर्खियों में रहे हैं। अब नंदीग्राम की समरगाथा पुस्तकाकार बाजार में आ चुकी है।

ग्लोबल पूंजीवाद बनाम रूरल इंडिया के अंतर्द्वंद्व का नंदीग्राम एक ऐतिहासिक बिंदु है। जब तक यह अंतर्द्वंद्व कायम रहेगा तब तक नंदीग्राम प्रासंगिक रहेगा। इस कारण भी नंदीग्राम की घटना के अंदरुनी सच को जानना बेहद जरूरी हो जाता है। पिछले दिनो दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में पुष्पराज की इस पुस्तक का लोकार्पण किया वरिष्ठ पत्रकार प्रभाष जोशी और कुलदीप नैयर ने। इस अवसर पर राजधानी कई नामवर रचनाकार और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नंदीग्राम डायरी का प्रकाशन पेंगुइन बुक्स के हिन्दी विभाग ने किया है, जिसका नाम यात्रा बुक्स है। 326 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 250 रूपये रखा गया है। पुस्तक विभिन्न वितरकों के माध्यम से देशभर में उपलब्ध होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...