Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बृजेश, उपदेश और सुधीर ने दिया इस्तीफा

: जवाहर का ट्रांसफर : अमर उजाला ने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत एक और जर्नलिस्ट को अपने पाले में कर लिया है. इनका नाम है टी. बृजेश. लेफ्ट पार्टीज और इंटरनेशनल मामलों को कवर करने वाले बृजेश अब अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो के हिस्से बनने जा रहे हैं. इससे पहले संजय मिश्रा ने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो से इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन किया था.

: जवाहर का ट्रांसफर : अमर उजाला ने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो में कार्यरत एक और जर्नलिस्ट को अपने पाले में कर लिया है. इनका नाम है टी. बृजेश. लेफ्ट पार्टीज और इंटरनेशनल मामलों को कवर करने वाले बृजेश अब अमर उजाला के नेशनल ब्यूरो के हिस्से बनने जा रहे हैं. इससे पहले संजय मिश्रा ने दैनिक जागरण के नेशनल ब्यूरो से इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन किया था.

राज एक्सप्रेस, भोपाल के डिप्टी जनरल मैनेजर उपदेश अवस्थी के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने संस्थान से रिजाइन कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने उपदेश का तबादला राज एक्सप्रेस, जबलपुर कर दिया था. उपदेश ने वहां जाकर ज्वाइन भी कर लिया पर पिता की खराब तबीयत व इकलौते पुत्र होने के नाते वे भोपाल से बाहर काम करने में खुद को अक्षम पा रहे थे. इस कारण उन्होंने प्रबंधन से लंबी छुट्टी की मांग की. बताया जाता है कि छुट्टी न मिलने की स्थिति में उपदेश ने इस्तीफे की पेशकश की है. ये पता नहीं चल पाया है कि उपदेश का इस्तीफा स्वीकार हो गया है या नहीं.

नवदुनिया, भोपाल में सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत सुधीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भोपाल में ही दैनिक भास्कर ज्वाइन किया है. वे भास्कर में सेंट्रल डेस्क पर काम करेंगे. भास्कर में सुधीर का पद चीफ सब एडिटर का होगा.

नई दुनिया, इंदौर के सर्कुलेशन एक्जीक्यूटिव जवाहर चौबे का तबादला नई दुनिया, अंबिकापुर में किए जाने की सूचना मिली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...