सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विभिन्न चैनलों पर चल रहे तीन कार्यक्रमों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इनमें एमटीवी पर चलने वाला ‘स्पिल्ट्सविला-3’ और बिंदास चैनल पर चलने वाला ‘इमोशनल अत्याचार’ शामिल हैं। मंत्रालय ने एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हो रहे राहुल महाजन का ‘स्वयंवर’ को भी कारण बताओ नोटिस भेजने का फैसला किया है।
हालांकि ‘स्वयंवर’ से संबंधित फैसला मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों के आधार पर किया है जिनमें राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा इस कार्यक्रम के खिलाफ मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजने के बारे में चर्चा थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक उन्हें महिला आयोग का कोई पत्र नहीं मिला है। बिंदास के रीयलिटी शो ‘इमोशनल अत्याचार’ पर टिप्पणी करते हुए कारण बताओ नोटिस में लिखा गया है कि यह न केवल महिलाओ का खराब चित्रण कर रहा है बल्कि तथाकथित ‘सस्पेक्ट’ और चैनल के ‘अंडरकवर’ के बीच के अंतरंग दृश्य अश्लील और आपत्तिजनक हैं। साभार : हिंदुस्तान












lalla
February 5, 2010 at 5:04 am
समरथ को नहीं दोष गुसाईं उपरोक्ति तुलसीदास जी सेकड़ों वर्ष पूर्व लिख गये थे जो आज शत प्रतिशत चरितार्थ हो रही है.
pushpendra
February 5, 2010 at 5:51 am
mantralya bina dant ka sher hai. notice dena alag baat hai aur us par karrvai hona alag bat. realty show ke naam par shuddha galiyan dee ja rahi hain jinhe beep ke beech daba diya jata hai. ladke to theek hain, ladkiyan bhi gali dene men peeche nahin hain. shayad yahi aadhunikta aur naree mukti hai.