दैनिक जागरण, बरेली के जीएम सीकेटी उर्फ चंद्रकांत त्रिपाठी के पुत्र भी मीडिया में हैं. उनका नाम है एकेटी उर्फ अक्षत त्रिपाठी. वे अपने पिता की ही यूनिट में अभी तक काम कर रहे थे. अब उन्हें उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए पिता की छत्रछाया से दूर किया जा रहा है.
अक्षत त्रिपाठी जो अभी तक दैनिक जागरण, बरेली में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें दैनिक जागरण, रांची भेजा गया है. माना जा रहा है कि दैनिक भास्कर के रांची पहुंचने की तैयारियों को देखते हुए जागरण अपनी टीम व तेवर को मजबूत करने में जुटा हूआ है.











