Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीएनबीसी-आवाज से दो पत्रकार देने वाले हैं इस्तीफा

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी-आवाज के मुंबई मुख्यालय से दो पत्रकारों के इस्तीफा देने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक मनीष मृनु और बृजेश कुमार जल्द ही ‘जी बिजनेस’ के हिस्से बन जाएंगे. दोनों लोग सीएनबीसी-आवाज में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. सीएनबीसी-आवाज में हुई भयंकर छंटनी के बाद जो लोग बचे हुए हैं, उनके जाने का सिलसिला जारी है.

हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी-आवाज के मुंबई मुख्यालय से दो पत्रकारों के इस्तीफा देने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक मनीष मृनु और बृजेश कुमार जल्द ही ‘जी बिजनेस’ के हिस्से बन जाएंगे. दोनों लोग सीएनबीसी-आवाज में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. सीएनबीसी-आवाज में हुई भयंकर छंटनी के बाद जो लोग बचे हुए हैं, उनके जाने का सिलसिला जारी है.

कोई न्यूज चैनल छंटनी के बाद शेष बचे हुए बंदो को रोक नहीं पा रहा है, इससे पता चलता है कि वहां कामकाज की स्थितियां कैसी हैं. छंटनी के बाद से अब तक करीब आठ-नौ लोग इस्तीफा देकर दूसरे न्यूज चैनलों में ज्वाइन कर चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक बृजेश मुंबई में ही जी बिजनेस के लिए काम करेंगे. जबकि मनीष के बारे में बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में जी बिजनेस के आफिस में ज्वाइन करेंगे.

सीएनबीसी-आवाज, मुंबई में डेस्क पर अब सात-आठ लोग ही बचे हैं. इन्हीं के जिम्मे सुबह से शाम तक का काम रहता है. उधर, आज का कारोबार कार्यक्रम को एक घंटे से आधे घंटे में कर दिए जाने की सूचना मिली है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जी बिजनेस की तरफ से आए एक वरिष्ठ अधिकारी ने सीएनबीसी-आवाज के कई लोगों का इंटरव्यू लिया था. उनमें से एक सज्जन का नहीं हो पाया है जबकि एक पहले ही सीएनबीसी-आवाज से रिजाइन कर जी बिजनेस जा चुके हैं. अब मनीष और बृजेश भी जाने की तैयारी में हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rrrrrrrrrrrrrrr

    May 6, 2010 at 5:24 pm

    भानुमति का पिटारा है यह चैनल, देखे कब तक चलता है

  2. manish

    May 11, 2010 at 5:56 am

    (सीएनबीसी) आवाज अब जल्द ही खामोश होने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...