Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

नेशनल एडिशन को ‘बड़ा भाई’ नहीं, ‘छोटा भाई’ कहिए

यशवंत जी, सबसे पहले तो भड़ास4मीडिया की कामयाबी के लिए आपको बधाई और मीडियाकर्मियों की समस्याओं और मुसीबतों को लगातार उठाने और सबके सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। अब बात दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन की तो मंदी के दौर में नया अखबार लांच करना मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। जागरण ने यह काम उस वक्त किया है जब देश के बड़े अखबार समूह लगातार छंटनी कर रहे हैं। मेरे लिहाज से बाकी मीडिया समूहों को भी ऐसी पहल करनी चाहिए।

यशवंत जी, सबसे पहले तो भड़ास4मीडिया की कामयाबी के लिए आपको बधाई और मीडियाकर्मियों की समस्याओं और मुसीबतों को लगातार उठाने और सबके सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। अब बात दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन की तो मंदी के दौर में नया अखबार लांच करना मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। जागरण ने यह काम उस वक्त किया है जब देश के बड़े अखबार समूह लगातार छंटनी कर रहे हैं। मेरे लिहाज से बाकी मीडिया समूहों को भी ऐसी पहल करनी चाहिए।

दूसरी बात यह कि हिंदी मीडिया में शायद यह पहला प्रयोग होगा जब एक ऐसा एडिशन लांच किया गया है जो गली-मोहल्लों से निकलकर भारत का अखबार होगा और बड़े लोग अंग्रेजी अखबारों से पहले हिंदी अखबारों की तरफ दौड़ेंगे।

हां, यह बात बिल्कुल सही है कि जागरण बड़ा समूह होने के बावजूद कंटेंट और लेआउट के लेवल पर बाकी अखबारों से थोड़ा कमजोर है। मुझे यह समझ में नहीं आता है कि सुलझे और वरिष्ठ पत्रकारों की टीम होने के बावजूद कंटेंट कैसे कमजोर रह जाता है?

यशवंतजी, लोकसभा चुनाव में पैसे लेकर उम्मीदवारों के गुणगान में केवल एक अखबार को कटघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है। देश में सबसे अधिक पढ़े जाने वाले कई अखबार भी इसी श्रेणी में शामिल हैं, जिन्होंने विज्ञापनुमा खबरें प्रकाशित कर मीडिया पर कालिख पोतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अरविन्द शर्मा

सीकर (राजस्थान)

[email protected]


जागरण के नेशनल एडिशन को ‘बड़ा भाई‘ कहना गलत है क्योंकि बड़ा पहले आता है, छोटा बाद में। इसे ‘छोटा भाई’ कहिए।

संजय पाठक

पत्रकार, देहरादून

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...