हवन पूजन के साथ सातवें संस्करण का आगाज : अमर उजाला कॉम्पैक्ट के सातवें संस्करण का शुभारंभ गोरखपुर से बृहस्पतिवार को विधिवत पूजन के साथ हुआ। अमर उजाला समूह के निदेशक राजुल माहेश्वरी ने गीडा स्थित समाचार पत्र के मुद्रण स्थल पर मशीन का बटन दबाकर छपाई कार्य का शुभारंभ किया।
विद्वान पंडितों ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। तत्पश्चात निदेशक राजुल माहेश्वरी ने करतल ध्वनि के बीच बटन दबाकर मुद्रण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमर उजाला कॉम्पैक्ट परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। अमर उजाला कॉम्पैक्ट टेबलायड आकार का 20 पृष्ठों वाला रंगीन अखबार है। अमर उजाला समूह इसका प्रकाशन इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, वाराणसी, देहरादून, मेरठ से कर रहा है। गोरखपुर में अमर उजाला कॉम्पैक्ट का यह सातवां संस्करण है।
avanindra pandey
April 3, 2010 at 3:27 pm
My very good wisses to compact Gorakhpur
Avanindra Pandey
Raibareli
Ahmad
April 7, 2010 at 2:02 pm
Barrood hai compact hai, sabit kar diya bahut bahut badhaiyan bas ek kasak rah gayee dil mein ki ham information technology se related hai aur ham apna khoj rahe they lekin nahin mila jabki sabko pata hai ki ab internet ki kya upyogita hai aur hamri yuva pidhi kis had tak ismein ram gayee hai ki agar kuchh bhi sawal unke dimag mein aata hai to ab yehi boltey hain ki net se le lete hain, agar is bare mein sochein to achhi pahal hogi