Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पीटीआई की न्यूज एडिटर दीपिका लूटपाट की शिकार

दिल्ली में अंग्रेजी की अग्रणी न्यूज एजेंसी पीटीआई की न्यूज एडिटर दीपिका विज लूटपाट की शिकार हुईं हैं। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका पर्स और सोने की अंगूठी छीन लिया। पर्स में तीन हजार रुपये, आईकार्ड और एटीएम कार्ड था। छीना-झपटी के दौरान दीपिका की आंख के पास काफी चोट भी आई है। घटना मदर डेयरी के पास अदिति अपार्टमेंट के मेन गेट पर हुई। दीपिका पटपड़गंज स्थित अपने आवास से आटो से आफिस जा रहीं थीं। बाइक सवार बदमाशों ने पहले आटो रुकवाया और गलत ढंग से गाड़ी चलाने का आरोप लगाकर आटो ड्राइवर से लड़ने लगे। 

इस दौरान दीपिका आटो से बाहर निकलने का प्रयास करने लगीं तो एक बदमाश ने चाकू निकालकर अंदर ही बैठे रहने को कहा। इसके बाद बदमाशों ने दीपिका से चेन व अन्य सामान सौंप देने को कहा। दीपिका चेन नहीं पहने थीं इसलिए बदमाशों ने उनसे अंगूठी देने को कहा। दीपिका ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश उनका बैग छीनने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने दीपिका के चेहरे पर घूंसे से मारा जिसके चलते दीपिका बाहर गिर पड़ीं। बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। घटना के बाद दीपिका ने अपने पति को फोन किया। पति के पहुंचने पर मंडावली थाने में लूटपाट का मामला दर्ज कराया गया। दीपिका ने शिकायत की कि पुलिस हेल्पलाइन 100 नंबर पर तीन बार डायल करने के बाद पुलिस मौके पर आधे घंटे बाद पहुंची। पुलिस का कहना है कि दीपिका की काल सुबह साढ़े सात बजे रिसीव की गई। पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...