अमर उजाला, अमृतसर से मनोज कुमार का इस्तीफा : दैनिक भास्कर की जम्मू यूनिट में बिजनेस हेड के पद पर करिश्मा मणि को अप्वाइंट किया गया है. करिश्मा इससे पहले जम्मू में एक्सप्रेस के साथ कार्यरत थीं. बताया जाता है कि वे इन दिनों भास्कर की विभिन्न यूनिटों के दौरे कर भास्कर की कार्य संस्कृति व कामकाज को समझ रही हैं. फिलहाल वे दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ और पानीपत आफिसों से संबद्ध हैं. जल्द ही वे जम्मू में भास्कर के साथ काम की शुरुआत कर देंगी. वे जम्मू की ही रहने वाली हैं.
अमर उजाला, अमृतसर में कार्यरत मनोज कुमार के बारे में सूचना है कि उन्होंने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. अमृतसर में मनोज अमर उजाला के एकमात्र प्रतिनिधि थे. उनके न रहने के बाद फिलहाल अमृतसर में अमर उजाला का कोई संपादकीय स्टाफ नहीं है.












happy singh
April 3, 2010 at 8:52 am
thanks