Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर, ग्वालियर से 11 पत्रकारों का इस्तीफा

सभी ने ग्वालियर से लांच होने जा रहे ‘पत्रिका’ ज्वाइन किया : पीपुल्स समाचार के भी आधा दर्जन लोग ‘पत्रिका’ पहुंचे : ग्वालियर में पत्रिका ने भास्कर को तगड़ा झटका दिया है. खबर है कि पत्रिका, ग्वालियर की लांचिंग के लिए ग्वालियर एक होटल में आज चल रही भर्ती में दैनिक भास्कर, ग्वालियर के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग लाइन लगाकर पहुंचे और इनमें से करीब एक दर्जन लोगों ने पत्रिका ज्वाइन भी कर लिया. ये इंटरव्यू पत्रिका के निदेशक नीहार कोठारी और संपादक भुवनेश जैन ले रहे हैं. पीपुल्स समाचार, ग्वालियर से भी आधा दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने इस्तीफा देकर ‘पत्रिका’ अखबार ज्वाइन किया है. इतने पत्रकारों के अचानक पाला बदलने से ग्वालियर गरम है.

सभी ने ग्वालियर से लांच होने जा रहे ‘पत्रिका’ ज्वाइन किया : पीपुल्स समाचार के भी आधा दर्जन लोग ‘पत्रिका’ पहुंचे : ग्वालियर में पत्रिका ने भास्कर को तगड़ा झटका दिया है. खबर है कि पत्रिका, ग्वालियर की लांचिंग के लिए ग्वालियर एक होटल में आज चल रही भर्ती में दैनिक भास्कर, ग्वालियर के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग लाइन लगाकर पहुंचे और इनमें से करीब एक दर्जन लोगों ने पत्रिका ज्वाइन भी कर लिया. ये इंटरव्यू पत्रिका के निदेशक नीहार कोठारी और संपादक भुवनेश जैन ले रहे हैं. पीपुल्स समाचार, ग्वालियर से भी आधा दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने इस्तीफा देकर ‘पत्रिका’ अखबार ज्वाइन किया है. इतने पत्रकारों के अचानक पाला बदलने से ग्वालियर गरम है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर, ग्वालियर में करीब 11 वर्ष से कार्य कर रहे तीन वरिष्ठ पत्रकारों अनिल पटेरिया, मुकेश सक्सेना और अवधेश श्रीवास्तव ने भास्कर को गुडबाय बोलकर नवागत पत्रिका के साथ हाथ मिला लिया है. अनिल पटेरिया सीनयिर रिपोर्टर के रूप में भास्कर में कार्यरत थे जबकि मुकेश सक्सेना सिटी भास्कर के इंचार्ज थे. अवधेश श्रीवास्तव रीजनल डेस्क पर कार्यरत थे. दैनिक भास्कर से ही निहारिका श्रीवास्तव, विशाल सिंह और राहुल सिंह ने भी इस्तीफा देकर आज पत्रिका का दामन थाम लिया. निहारिका सिटी भास्कर में रिपोर्टिंग करती थीं. इनके अलावा भास्कर से कई और लोगों के आने की भी सूचना है पर उनके नाम नहीं मिल सके हैं.

उधर, पीपुल्स समाचार, ग्वालियर से भी कई लोग पत्रिका में आ गए हैं. पीपुल्स समाचार, ग्वालियर के सिटी डेस्क इंचार्ज अजय साहू ने इस्तीफा देकर पत्रिका का दामन थाम लिया है. पीपुल्स के सीनियर रिपोर्टर हरीश चंद्रा, पीपुल्स समाचार के पुलआउट माई ग्वालियर के लिए रिपोर्टिंग करने वाली गरिमा श्रीवास्तव, सिटी डेस्क पर कार्यरत शशांक घोष, प्रदीप बोहरे और प्रवीण मिश्रा के भी इस्तीफा देने और नई पारी पत्रिका के साथ शुरू करने की खबर है. हालांकि इन सभी नामों की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.  सूत्रों का कहना है कि पत्रिका के लिए इंटरव्यू का दौर अब भी चल रहा है. दूसरे अखबारों के कई और लोगों के पत्रिका में आने की संभावना बनी हुई है. इसके पहले रवींद्र कैलासिया दैनिक भास्कर, भोपाल से इस्तीफा देकर पत्रिका, ग्वालियर में सेकेंड मैन की हैसियत से ज्वाइन कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. RUPESH KUMAR TIWARI

    March 27, 2010 at 8:13 am

    oh patrkar mahody ji . man gay aap ko jis dase may rhtay hi us das ko safsuthra karna pasand karangy ya. uskaohud kar bedas may jayngy. yha bat kuch haja nahi hue. aap lao jara socay pnha . kay karna hoga hamko . chore vrastachar to har jgahi hi lakinsoch kar

  2. mohit bhopal

    March 28, 2010 at 1:28 am

    yah nav bharat balo ka saraap hai

  3. Arun sharma

    March 28, 2010 at 11:14 am

    good desigen

  4. nilesh singh tomer

    March 28, 2010 at 8:47 pm

    Wrong desigien,

  5. Teerth Gorani

    March 29, 2010 at 9:58 am

    Bhaskar ke har edition ka yahi haal hai.Herat ki baat to ye hai ki musibat main jahaj chhodne walon main jaydatar vahi log hote hain jo sirf apni marketing ke bal par bhakkar main ash kar rahen the. Jo bazar main khade nahin ve ho sakte unke liye bhaskar main koi kadar nahin aur bahar bhi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...