Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूरदर्शनकर्मी लेंगे हाई डेफिनेशन फार्मेट की ट्रेनिंग

दिल्ली में अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के स्तरीय प्रसारण की तैयारियों के मद्देनजर दूरदर्शन के लगभग 300 कर्मचारियों को हाई डेफिनेशन फार्मेट के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एक ब्रिटिश एजेंसी की मदद ली जाएगी। दूरदर्शन की महानिदेशक अरूणा शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का काम अगले साल जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि जून जुलाई में कुश्ती, मुक्केबाजी और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताओं का प्रसारण पायलट परियोजना के तौर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ब्रिटिश एजेंसी के साथ 240 करोड़ का करार किया गया है।

राष्ट्रमंडल खेलों के सभी प्रसारण अधिकार केवल दूरदर्शन के पास हैं। सुश्री शर्मा ने बताया कि दूरदर्शन के पास पहले से ही चार कैमरों वाले ओबी वैन मौजूद थे। हैदराबाद खेलों के दौरान इनकी क्षमता बढ़ाकर आठ कैमरे तक कर दी गई। उन्होंने बताया कि खेलों के दौरान बेहतरीन प्रसारण के लिए केंद्र सरकार ने 366 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया है 110 करोड़ रुपए का राजस्व खेलों के आयोजन से मिलने की उम्मीद है।

दूरदर्शन 1000 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करेगा : सरकारी प्रसारण सेवा दूरदर्शन ने चालू वित्त वर्ष में एक हजार करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूरदर्शन की महानिदेशक अरूणा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर तक दूरदर्शन 423 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर चुका है जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में यह 380 करोड़ रुपए रहा था। पिछले वित्त वर्ष में दूरदर्शन ने 700 से 800 करोड़ रुपए के बीच राजस्व अर्जित किया था और चालू वित्त वर्ष में 950 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में आंध्र प्रदेश से 14 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। उन्होंने बताया कि डी डी नेशनल और डी डी न्यूज चैनल से 70 प्रतिशत से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है। दूरदर्शन अभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कुल मिलाकर 33 चैनलों का संचालन कर रहा है। साभार : नई दुनिया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...