ग्वालियर के हिंदी दैनिक हिंदू समृद्धि के चीफ एडिटर श्याम राजा का लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कलाकार, चिंतक और पत्रकार श्याम राजा ने जीवन में लगातार प्रयोगधर्मी बने रहे। कभी कला का दामन थामा तो कभी पेट पालने के लिए रसोई गैस बेचा। कभी अखबार निकाला तो कभी वामपंथ चिंतन का मोह छोड़कर प्रखर हिंदूवादी बन गए। मौलिक तरीके से सोचने और जीने वाले श्याम राजा ने हिंदू समृद्धि नामक अखबार पहले शाम के वक्त निकाला।
बाद में इसे सुबह का अखबार बना दिया। ग्वालियर के गणमान्य लोगों और पत्रकारों ने श्याम राजा के निधन पर दुख जताया है। राकेश अचल, राजेश शर्मा, रवि शेखर, उमेश सिंह, धर्मेन्द्र तोमर, अरविन्द चौहान, रविन्द्र झारखरिया, सुरेश शर्मा, विनय अग्रवाल, देव श्रीमाली, जेडी, सुभाष चंद्र अरोरा आदि ने श्याम राजा को श्रद्धांजलि अर्पित की।