जयपुर से एक दुखद सूचना। यहां से छपने वाले अखबार दैनिक महका भारत के निदेशक और प्रधान संपादक भीमसेन गर्ग नहीं रहे। कैंसर से पीड़ित होने के चलते लंबे समय से उनका जयपुर स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनका निधन 4 अक्टूबर को हुआ। भीमसेन गर्ग जयपुर के प्रमुख समाजसेवियों में से एक थे। वे एक उद्योगपति भी थे। राजस्थान पत्रकार परिषद ने गर्ग के निधन पर शोक जताया है। जयपुर के अखबार से जुड़े लोगों ने भीमसेन गर्ग को श्रद्धांजलि दी।
दूसरी सूचना भी जयपुर से ही है। यहां से प्रकाशित होने वाले अखबार दैनिक नवज्योति के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक महेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
वे अस्पताल अपने इलाज के सिलसिले में गए हुए थे जहां वे अचानक चक्कर आने के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अब सामान्य है।











