दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दुखद सूचना। वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र प्रसाद नहीं रहे। अमर उजाला में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत शैलेंद्र काफी समय से फेफड़े की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज कराया जा रहा था। बीच-बीच में स्वस्थ हो जाने पर वे आफिस भी जाया करते थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत काफी नासाज हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। 48 वर्षीय शैलेंद्र के पीछे उनकी पत्नी और छोटी-सी बिटिया हैं। पत्नी हाउस वाइफ हैं, इसलिए शैलेंद्र के परिवार के सामने जीवन यापन का संकट आन खड़ा हुआ है। शैलेंद्र के भाई मधुरेंद्र सिन्हा, जो इंडिया न्यूज में सीनियर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, ने भरे मन से बताया कि भाई को बचाया न जा सका। शैलेंद्र गाजियाबाद स्थित वसुंधरा के वार्तालोक अपार्टमेंट में 344 नंबर फ्लैट में रहते थे।
भड़ास4मीडिया की तरफ से शैलेंद्र को श्रद्धांजलि। संकट की इस घड़ी में भड़ास4मीडिया सभी पत्रकार साथियों से शैलेंद्र के न रहने पर उनके परिवार की मदद के लिए आगे आने का आह्वान करता है। इसके लिए शैलेंद्र के भाई मधुरेंद्र सिन्हा से उनके मोबाइल नंबर 09811699722 पर संपर्क किया जा सकता है।











