Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सीनियर एडिटर शैलेंद्र सिंह का निधन

[caption id="attachment_15050" align="alignnone"]शैलेंद्र सिंहशैलेंद्र सिंह : अब यादें शेष![/caption]

आईबीएन7 के सीनियर एडिटर शैलेंद्र सिंह नहीं रहे। आज तड़के सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। दुर्घटना आज सुबह तीन बजे के करीब हुई। शैलेंद्र ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से घर की तरफ लौट रहे थे। पंचर होने के चलते सड़क पर खड़े ट्रक में उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार घुस गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर बैठे शैलेंद्र के सिर में बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को तोड़ा और उसमें फंसे शैलेंद्र को नजदीक के शारदा अस्पताल पहुंचाया। अत्यधिक रक्तस्राव और जबरदस्त फ्रैक्चर के चलते डाक्टर उन्हें बचा नहीं सके। सुबह सवा पांच बजे शैलेंद्र ने अंतिम सांस ली। वैशाली में रह रहे शैलेंद्र ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की तरफ क्यों गए थे?

शैलेंद्र सिंह

इस सवाल के जवाब में बताया जा रहा है कि शैलेंद्र आफिस से निकलने के बाद कई बार अकेले ही लांग ड्राइव पर चले जाते थे। संभवतः इसी उद्देश्य से वे ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे गए और फिर वापस लौट रहे थे। हालांकि उनके घरवालों का कहना है कि वे रास्ता भटक गए थे। शैलेंद्र ने दो साल पहले शराब से तौबा कर लिया था, इसलिए ड्रिंक की वजह से हादसे की बात भी नहीं कही जा सकती।

भिंड के रहने वाले शैलेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। छह साल के बेटे का नाम आयाम है और दस साल की बिटिया आस्था हैं।

शैलेंद्र बीएससी और एमए करने के बाद मीडिया के फील्ड से जुड़े। प्रिंट मीडिया में कुछ समय गुजारने के बाद शैलेंद्र ने न्यूज चैनल आज तक ज्वाइन किया। इसके बाद स्टार न्यूज में चले गए। स्टार न्यूज के अपने कार्यकाल में शैलेंद्र मुंबई भी रहे। इसके बाद वे आईबीएन7 में आ गए थे। आईबीएन7 उनके जिंदगी और करियर का अंतिम मीडिया संस्थान साबित हुआ। शैलेंद्र का कुल 15 वर्षों का करियर था। पत्रकार के साथ-साथ एक संवेदनशील और मददगार इंसान के रूप शैलेंद्र अपने दोस्तों में जाने जाते थे। उनकी संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मीडिया की नौकरी के साथ-साथ वे गजल और कविता लेखन का काम भी करते रहे। उनकी दो किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। ‘जानता हूं जिंदगी’ नामक किताब कविता संग्रह है तो ‘कुछ छूट गया है’ गजल संग्रह है।

शैलेंद्र की मृत्यु की खबर जिसे भी मिली, वह स्तब्ध रह गया। सबकी एक ही प्रतिक्रिया थी- इतने अच्छे इंसान के साथ यह क्या हो गया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...