Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मार्केट में टिकना है तो ग्लोबल और यंग होना ही पड़ेगा

क्या ‘बूढ़े’ बसा पाएंगे ‘नई’ दुनिया? एक ऐसी बहस जो बहुत पहले शुरू कर दी जानी चाहिए थी। आज जो सवाल उठ रहे हैं, दरअसल हिंदी पत्रकारिता के लिए वो काफी पहले ही बहस के विषय बनने चाहिए थे। यह सही है कि अनुभव हमेशा फायदेमंद होता है लेकिन पत्रकारिता वह क्षेत्र है जहां अपडेट रहना अनुभव से कहीं ज्यादा महत्व रखता है। इसी के चलते आज अधिकांश मीडिया ग्रुप युवाओं को ऊंचे पदों पर स्थान दे रहे हैं। मौजूदा दौर में जब पत्रकारिता के सिद्धांत बदले हैं, उसका दायरा बदला है और परिभाषाएं बदली हैं तब वास्तव में यह जरूरी हो गया है कि मीडिया में युवाओं का दबदबा हो। एक मामूली सी आर्ट एंड कल्चर की स्टोरी की भाषा पूरी तरह बदल चुकी है। आज भाषा भी बदलाव के दौर में है। अंग्रेजी अखबार हेडिंग में हिंदी के देसी शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और हिंदी अखबार अंग्रेजी के शब्दों का।

चलताऊ भाषा खबर की स्पीड का आधार बन चुकी है। इस सबके बीच क्या पुराने और अनुभवी पत्रकार इसे स्वीकार कर पाएंगे? उनके लिए तो यह अतिक्रमण का दौर है। उनके सिद्धांतों से परे है। लेकिन मार्केट में टिकना है, कम्पीट करना है तो ये सब करना ही पड़ेगा। मान लीजिए, मजबूरीवश उम्रदराज पत्रकार इस सबसे समझौता कर भी लें तो भी उनका इन्वाल्वमेंट उतना नहीं होगा जितना युवा पीढ़ी का।

वैसे भी पत्रकारिता वो क्षेत्र है जहां भागदौड़ और लाइवली होना पहली योग्यता है लेकिन 40 के पार की उम्र उन्हें चाहकर भी ऐसा नहीं करने देगी। यह सही है कि पत्रकार कभी रिटायर नहीं होता लेकिन प्रोफेशनलिज्म के दौर में बूढ़े कंधों पर इतनी जिम्मेदारी निश्चित ही भारी पड़ सकती है। हालांकि अभी भी कई वरिष्ठ पत्रकार ऐसे हैं जिन्होंने अपने आप को मौजूदा दौर की जरूरतों के हिसाब से ढाल लिया है और ऐसे लोग उस संस्थान के लिए एक कंप्लीट पैकेज साबित हो रहे हैं लेकिन ऐसे वरिष्ठ पत्रकार गिनती के ही होंगे क्योंकि ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो आज के इस ट्रेंड पर अब तक नाक भौं सिकोड़कर इसे युवा पीढ़ी की अकर्मण्यता करार देते रहे  हैं। कुल मिलाकर मार्केट में टिकना है तो ग्लोबल और यंग होना ही होगा- ग्लोबल भाषा, ग्लोबल कार्यप्रणाली और ग्लोबल सोच। यह सब संभव है टैलेंटेड युवाओं को मौका देने से।

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...