Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्टार न्यूज के अंग हुए दिबांग

दिबांगखबर है कि मशहूर पत्रकार दिबांग लंबे समय बाद फिर से मीडिया की मुख्य धारा में वापसी कर रहे हैं. वे स्टार न्यूज के अंग हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक दिबांग की नियुक्ति कनसल्टेंट एडिटर के रूप में की गई है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वे प्रोग्रामिंग हेड बनाए गए हैं. जिस तरह वे एनडीटीवी में ‘मुकाबला’ सरीखे कार्यक्रम तैयार कराते थे और होस्ट करते थे, वैसा ही कुछ स्टार न्यूज में भी वे करेंगे. धीरे धीरे उनका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा.

दिबांगखबर है कि मशहूर पत्रकार दिबांग लंबे समय बाद फिर से मीडिया की मुख्य धारा में वापसी कर रहे हैं. वे स्टार न्यूज के अंग हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक दिबांग की नियुक्ति कनसल्टेंट एडिटर के रूप में की गई है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वे प्रोग्रामिंग हेड बनाए गए हैं. जिस तरह वे एनडीटीवी में ‘मुकाबला’ सरीखे कार्यक्रम तैयार कराते थे और होस्ट करते थे, वैसा ही कुछ स्टार न्यूज में भी वे करेंगे. धीरे धीरे उनका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा.

यहां तक कहा जा रहा है कि बाद में वे प्राइम टाइम एंकर के रूप में भी स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि दिबांग के आने से कुछ एंकरों को हाशिए पर जाना पड़ सकता है. वहीं, दूसरी चर्चा ये है कि दिबांग का रोजाना के काम में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. वे सप्ताह में एकाध-दो शो करेंगे. चैनल की जरूरत के हिसाब से शो तैयार करेंगे व प्रजेंट करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक दिबांग की नियुक्ति में चैनल के मालिक अवीक सरकार और सीईओ अशोक वेंकट की भूमिका है, चैनल हेड शाजी जमां और प्रबंध संपादक मिलिंद खांडेकर का दिबांग की नियुक्ति से कोई लेना-देना नहीं है. अवीक सरकार मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज (एमसीसीएस) कंपनी के चेयरमैन हैं. एमसीसीएस वो कंपनी है जिसके बैनर तले स्टार न्यूज, स्टार आनंद और स्टार माझा जैसे चैनल संचालित किए जाते हैं. इस कंपनी में अवीक सरकार की भागीदारी 76 प्रतिशत है जबकि न्यूज कार्प के चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक का 26 फीसदी मालिकाना हक है.

अवीक सरकार आनंद बाजार पत्रिका के संचालक हैं. इसी ग्रुप ने ‘रविवार’ शुरू किया था जिसने भारतीय हिंदी पत्रकारिता का काफी कुछ दिया. साल 2003 में मर्डोक ने अवीक सरकार की आनंद बाजार पत्रिका के साथ मिलकर स्थानीय समाचार चैनल लॉन्च करने के लिए मीडिया कंटेंट ऐंड कम्युनिकेशंस सर्विसेज इन इंडिया नाम का एक संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाई. इसमें स्टार की हिस्सेदारी 26 फीसदी है. संयुक्त उपक्रम के तहत मर्डोक हिंदी समाचार चैनल स्टार न्यूज, मराठी समाचार चैनल माझा और बंगाली चैनल स्टार आनंद के संचालन के लिए जिम्मेदार हैं. अवीक सरकार देश के कुछ उम्दा व चुनिंदा मीडिया मालिकों में शुमार किए जाते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि मर्डोक ने अपनी हिस्सेदारी घटाकर दस फीसदी कर ली है.

सूत्रों के मुताबिक दिबांग की अवीक सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हुई. इसके बाद दिबांग को स्टार न्यूज के साथ जोड़ने पर सहमति बनी. इससे पहले दिबांग का नाम कई और चैनलों के साथ जोड़ा गया. कहा गया कि टाइम्स नाऊ के कथित हिंदी न्यूज चैनल का हेड दिबांग को बनाया गया है. ढेर सारी खबरें दिबांग के बारे में फैली. पर सभी अफवाह साबित हुई. स्टार न्यूज ज्वाइन करने के मामले में दिबांग भी अभी मुंह खोलने से कतरा रहे हैं.

भड़ास4मीडिया के संपर्क करने पर दिबांग ने कहा- ”मैं अभी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हूं. सोमवार तक मैं स्टार न्यूज से जुड़ाव के बारे में कुछ बता सकूंगा.” पर, भड़ास4मीडिया को स्टार न्यूज से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि दिबांग की ज्वायनिंग हफ्ते भर पहले हो चुकी है. वे स्टार न्यूज के दफ्तर भी एक बार आ चुके हैं. संभव है कि दिबांग सोमवार से काम शुरू करें.

दिबांग जाने-माने पत्रकार सुरेंद्र प्रताप सिंह की कोर टीम के सदस्य रहे हैं. वे एसपी के काफी करीबी थे. इलेस्ट्रेटेड वीकली, आज तक, एनडीटीवी आदि से दिबांग ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. ‘खबरों की खबर’ और ‘मुकाबला’, दो ऐसे शो रहे जिसके पर्याय बन गए थे दिबांग. ‘खबरों की खबर’ के लिए एनडीटीवी में प्रियदर्शन व उनकी टीम स्क्रिप्टिंग किया करती थी. यह बेहद पापुलर शो रहा.

दिबांग के बारे में पक्के तौर पर यही कहा जा रहा है कि वे कंसल्टेंट के तौर पर स्टार न्यूज के हिस्से बने हैं. स्टार न्यूज में कंसल्टेंट एंकरों का पूल है. शबा करीम, श्रीवर्द्धन त्रिवेदी, संदीप पाटिल अक्सर स्टार न्यूज पर एंकरिंग करते दिखते हैं. श्रीवर्द्धन ‘सनसनी’ लेकर प्रकट होते हैं तो संदीप पाटिल क्रिकेट. इन एंकर्स को कनसल्टेंशन फी के रूप में कोनसोलिडिटेड एमाउंट दिया जाता है. कुछ महीनों बाद में बिहार में चुनाव है. मान जा रहा है कि स्टार न्यूज को दिबांग के आने से चुनाव के दौरान काफी फायदा मिल सकता है. दिबांग के स्टार न्यूज में आने से इस चैनल के जमे-जमाए एंकरों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

इस खबर में अगर तथ्यगत गलती-गड़बड़ी नजर आए तो उसे दुरुस्त कराएं. गल्तियों के शुद्धीकरण-संशोधन के लिए नीचे के कमेंट बाक्स का खुलकर इस्तेमाल करें. ऐसा करके आप भड़ास4मीडिया की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान देंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Subhash Gupta

    June 11, 2010 at 4:31 pm

    बधाई दिबांग जी,
    टी वी पत्रकारिता की बुनियाद से जुडे चंद लाजवाब पत्रकारों में शामिल दिबांग से बहुत सी उम्मीदें जुडी हैं….यकीन है कि स्टार में भी वही जाने पहचाने तेवर और अंदाज में नजर आएंगे।

  2. अमित गर्ग. राजस्थान पत्रिका. बेंगलूरू.

    June 11, 2010 at 4:32 pm

    दिबांग जी को कोटिश बधाई…

  3. mazmoon

    June 11, 2010 at 5:33 pm

    भागीदारी 76 प्रतिशत है जबकि न्यूज कार्प के चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक का 26 फीसदी

    76 aur 26 milkar 102 percent bante hain bhai. 76 aur 24 ya 74 aur 26 percent hoga

  4. rabindra kumar mishra

    June 11, 2010 at 5:44 pm

    दिबांग भाई बधाई हो आप स्टार न्यूज का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उम्मीद है कि आप प्रोग्रामिंग में स्टार न्जूज को एक नई पहचान देंगे। बधाई हो…….

  5. kundan sahoo

    June 11, 2010 at 6:06 pm

    debangji ko star me nayi paari shuru karne ke liye is deewane ki or se badhaiyan. waise bhi prakash ji ne mukable ko poori tarah sada diya hai, s.p sahab ki chhaap debanji aapmein hai, aap ko dobara dekhne mein maza aayega. !

  6. Gaurav Gupta

    June 11, 2010 at 7:36 pm

    Devang Ji Media Me Ja Bhi Honge ….News Channel Ko Ek Nayi Kamyabi Per Le Jayenge…..

  7. Devang Rathorer

    June 12, 2010 at 2:13 am

    Congrates Sir ji…..

  8. Vikash Chandra Naithani

    June 12, 2010 at 3:24 am

    We all know who has talent and determination nobody can not stop him. Really Mr. Aveek Sarkar has done a good deal. Congratulations

  9. manoj

    June 12, 2010 at 5:55 am

    दिबांग सर एक बेहद मंझे हुए और देश के सबसे बेहतरीन पत्रकारों में से एक हैं, उनके स्टार से जुड़ने से निश्चित ही इस चैनल को फायदा होगा। दर्शकों को भी ये स्टार का तोहफा है क्योंकि काफी अर्से से दिबांग सर के टीवी पर नहीं दिखने से उनकी कमी महसूस की जा रही थी। स्टार से उनके जुड़ने से शायद एनडीटीवी को भी अपनी गलती का एहसास हो

  10. avinash aacharya

    June 12, 2010 at 7:28 am

    Dibaang ek samjhdaar journalist hai, padhey-likhey hindi patrakaar es waqut ki sabsey badi jaroorat hai. unhey badhai.

  11. vineet

    June 12, 2010 at 9:01 am

    दिबांग का स्टार न्यूज़ से जुड़ना हिन्दी पत्रकारिता के लिए अच्छी ख़बर है। दिबांग जैसे वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता की मुख्य धारा से जुड़े रहना चाहिए। आशा करता हूं की दिबांग में आक्रमकता रहेगी जो NDTV में रहे हुवा करती थी।

  12. vineet

    June 12, 2010 at 9:03 am

    दिबांग जैसे वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता की मुख्य धारा में रहना चाहिए। दिबांग जी अगर स्टार न्यूज़ जुड़ते है तो हिन्दी पत्रकारिता के लिए अच्छी ख़बर है।

  13. akhilesh dwivedi

    June 12, 2010 at 10:10 am

    ummeed hai ki dibang ji purani aadto ko chhod kar ek nai shurtuaat karenge

  14. ravishankar vedoriya gwalior

    June 12, 2010 at 11:09 am

    badai ho sir aap logo ne hi desh ke naye yuva patrakaro ka sambal banaya hua hai nahi to yuva patrakar bhi ulti dhara mai bahne mai deri nahi lagti aap jese achhe logo ke karan hi yuvaou mai josh bana rahta hai phir se badai ho sir aap ki nai surubaat ki

  15. ruby sarkar

    June 12, 2010 at 11:49 am

    congretulation divagji.

  16. viresh

    June 12, 2010 at 12:28 pm

    देबांग जी को उनकी इस नयी पारी के लिए शुभकामनाएं …उनके स्तर के पत्रकार का इतने दिन तक खाली रहना आज के पत्रकारिता पर प्रश्नसिन्ह लगाता है.. …विरेश

  17. Ajay Jandyal

    June 12, 2010 at 4:49 pm

    Sir Hope soon viewer will see u on screen

  18. Ajay Jandyal

    June 12, 2010 at 4:50 pm

    Sir Mubarakh ho
    Umeed hai ki Aapke Chahne wale aapko jald ek ache prog. main dekhenge

  19. naim qureshi peoples samachar shajapur mp

    June 12, 2010 at 4:57 pm

    debang ji badhai..nd suna hogaya.. ab star ghil milay ga:):)

  20. ajay tripathi

    June 12, 2010 at 5:24 pm

    agar khabar sahi hai to debang ji ko badhai.

  21. naim qureshi peoples samachar shajapur mp

    June 12, 2010 at 5:34 pm

    debang ji mubarak
    ummid h ab star tv ghil milay ga

  22. Prasoon Tiwari

    June 12, 2010 at 6:08 pm

    [b]’मान'[/b] जा रहा है कि

  23. sanju

    June 16, 2010 at 10:05 am

    aggar khabbar shi hi to , debangji ko star me ake ur nayi paari shuru karne ke liye………. badhai………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...