Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार दीनानाथ तिवारी का जिलाबदर आदेश रद्द

हिंदी सांध्य दैनिक “निर्भय पथिक” के पत्रकार दीनानाथ तिवारी की तड़ीपारी (जिलाबदर) का आदेश गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव ऍना दाणी ने सुनवाई करते हुए मुंबई पुलिस को इस बाबत फटकार भी लगाई है। आदेश में कहा गया है कि मुंबई पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 56 (1) (अ)(ब) के अनुसार तड़ीपार की जो कार्रवाई की गई है वह गलत है क्योंकि इसके लिए आवश्यक दस्तावेज व कानूनी प्रावधान और स्पष्टीकरण स्थानीय पुलिस ने नहीं दिया है।

हिंदी सांध्य दैनिक “निर्भय पथिक” के पत्रकार दीनानाथ तिवारी की तड़ीपारी (जिलाबदर) का आदेश गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव ऍना दाणी ने सुनवाई करते हुए मुंबई पुलिस को इस बाबत फटकार भी लगाई है। आदेश में कहा गया है कि मुंबई पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 56 (1) (अ)(ब) के अनुसार तड़ीपार की जो कार्रवाई की गई है वह गलत है क्योंकि इसके लिए आवश्यक दस्तावेज व कानूनी प्रावधान और स्पष्टीकरण स्थानीय पुलिस ने नहीं दिया है।

इस कानून के अनुसार तीन वर्ष के अंदर कम से कम तीन आपराधिक मामला होने पर स्थानीय पुलिस तड़ीपार का आदेश जारी कर सकती है लेकिन पत्रकार दीनानाथ तिवारी के खिलाफ इन वर्षों में कोई आपराधिक मामला किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज नहीं है। पुलिस आयुक्त परिमंडल – 12 ने 9 वर्ष पहले की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर अपनी किरकिरी करा ली है। बता दें कि मुंबई स्थित मालाड (कुरार गांव) के निवासी दीनानाथ तिवारी पिछले दो दशक से हिंदी पत्रकारिता कर रहे हैं।  29 अक्तूबर, 2008 को रात 11.30 बजे जब वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की गुंडागर्दी की खबर लेने के लिए कुरार पुलिस स्टेशन गए थे। पुलिस अधिकारी से मिलकर बाहर आते समय मनसे के गुंडों ने उनपर हमला कर दिया। लगभग 12.00 बजे हुई इस घटना में श्री तिवारी को बुरी तरह घायल कर दिया गया और उसे पास के एक नाले में फेंक दिया गया। उन्हें छाती की हड्डी, दांतों व पांव में भारी मार लगी थी लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में स्थानीय नागरिकों ने श्री तिवारी को अस्पताल पहुंचाया। जब मामला काफी गंभीर हो गया तो पुलिस ने पत्रकारों के दबाव में आकर मनसे की स्थानीय नगरसेविका वनीता घाग के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

इस मामले की खबर मुंबई सहित देश भर के हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू सहित अनेक भाषा के समाचारपत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित की गई लेकिन लेकिन इतना सब होने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।  उलटे पुलिस ने खुन्नस में आकर दीनानाथ तिवारी को एक साल के लिए मुंबई से जिलाबदर करने का नोटिस जारी कर दिया। पुलिस की इस तानाशाही रवैए से शहर के पत्रकार हथप्रभ हो गए और मुंबई पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण रवैए से क्षुब्ध होकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारतीय पत्रकार संघ, आदि सहित अनेक समाजिक, राजनीतिक व पत्रकार संगठनों ने आवाज बुलंद की और गृह सचिव के सामने अपील कर न्याय की गुहार लगाई। कई सुनवाई के बाद दीनानाथ तिवारी को निर्दोष पाते हुए गृह सचिव ने 25 अगस्त, 2009 को तड़ीपारी का आदेश रद्द कर दिया।

मुंबई से आफताब आलम की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...