Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

छिछोरे पत्रकार फोटो खिंचाने लगे

कुछ दिन पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन किसी कंपनी की ऐड शूटिंग के लिए अमृतसर पुहंचे. अगले दिन उस कंपनी ने एक प्रेस काफ्रेंस (पीसी) का आयोजन किया. पीसी के निर्धारित समय से तीन घण्टे देरी से अभिषेक बच्चन प्रेस काफ्रेंस वाले स्थल पर पुहंचे. जब तक अभिषेक बच्चन पीसी में नही आ रहे थे तो उस समय लगभग सभी मीडिया के लोग कंपनी पर देरी होने के कारण बार-बार चिल्ला रहे थे.

कुछ दिन पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन किसी कंपनी की ऐड शूटिंग के लिए अमृतसर पुहंचे. अगले दिन उस कंपनी ने एक प्रेस काफ्रेंस (पीसी) का आयोजन किया. पीसी के निर्धारित समय से तीन घण्टे देरी से अभिषेक बच्चन प्रेस काफ्रेंस वाले स्थल पर पुहंचे. जब तक अभिषेक बच्चन पीसी में नही आ रहे थे तो उस समय लगभग सभी मीडिया के लोग कंपनी पर देरी होने के कारण बार-बार चिल्ला रहे थे.

पंरतु जैसे ही अभिषेक बच्चन वहां पुहंचे तो सभी मीडिया के लोग तीन घण्टे की देरी वाली बात को भूल गए. हालांकि अभिषेक बच्चन ने भी सबसे पहले मीडिया के लोगों से देरी से आने पर माफी मांगी. पीसी के दौरान सवाल-जवाब का दौर जैसे ही खत्म हुआ तो कुछ मीडिया के लोग अभिषेक बच्चन के साथ फोटो खिचवाने के लिए आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगे.

कई लोग फोटो खिंचा रहे थे तो कई लोग वेटिंग में खड़े थे अपनी बारी के लिए. मानो, अभिषेक बच्चन न हुआ स्वर्ग से आया कोई भगवान हो. सस्ती लोकप्रियता व दिखावे के लिए फोटो खिंचवाने वालों की लाइन लगी थी. सभी मंडरा रहे थे और धक्का-मुक्की कर रहे थे. मीडिया के कई लोग अभिषेक के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कई तरह के जुगड़ भी लगाने लगे. इसे देख खुद अभिषेक बच्चन भी हैरान परेशान हो रहे थे कि आखिर मीडिया वाले भी अपनी फोटो खिंचवाने के लिए इतने उत्सुक क्यों होते हैं.

उस दिन मीडिया के कुछ लोगो की इस हरकत को देख कंपनी वालो ने भी मौका मिलते ही उन मीडिया के लोगों पर फब्तियां कसते हुए चुस्की ली. कहा कि पहले तो बड़ा चिल्ला रहे थे अब फोटो खींचवाने के लिए आपस में ही धक्कामुक्की कर रहे हैं. मीडिया के कुछ लोगों की ऐसी छोटी, ओछी और छिछोरी हरकतों से पूरी मीडिया का सिर शर्म से झुक जाता है.

अमृतसर से दीपक मेहरा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. roy singh

    March 15, 2010 at 9:19 am

    wah janab

  2. ranjna

    March 15, 2010 at 11:08 pm

    bahut sahi likha hai aapne….

  3. Anaam

    March 16, 2010 at 1:39 am

    jo dusro pe ungli uthate hain baki ungliyan unhi par hoti hain..
    sach to yeh hai ki aapke man mein bhi photo khichvane ki tammnayen hilore mar rahi honig. bhai akhir star of the millennium ka beta samne tha, koi majak nhi.. or jahan tak abhishek ki bat hai to wah bahut acha insan hai, use wo sab dekh kar hairani ya pareshani nahin balki khushi ho rahi hogi, har star fan chahta hai…

    ANAaM

  4. pramod kumar

    March 16, 2010 at 2:16 am

    sahi kehte ho dost

  5. pawan sharma amar ujala bhiwani h.r

    March 16, 2010 at 4:43 pm

    prmod ji aapki baat theek h.patrkar aaj kal apni maryada se bhatk rahe h.

  6. pawan sharma amar ujala bhiwani h.r

    March 16, 2010 at 4:46 pm

    deepk ji aap ki baaton se pta chalta h ki abhi patrkarita me achhe log h

  7. gulshan saifi

    March 17, 2010 at 6:28 am

    parmod ji
    mai aapka thanks karta hoon aapne ish baat ko char logo tak pahuchaya hai .aap badhai ke patr hai.patarkaro ko tucchi harkato se bachna chahiye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...