नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से जुड़े दिल्ली पत्रकार संघ (डीजेए) के द्विवार्षिक चुनाव (2010-12) में दैनिक नई दुनिया के मनोज वर्मा अध्यक्ष और द संडे इंडियन के अनिल पांडे महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया रास बिहारी व मनोहर सिंह की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुई।
डीजेए की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय सहारा के रोशन गौड़, यूनीवार्ता के प्रमोद मजूमदार, अमर उजाला के अनूप वाजपेयी और जनसत्ता की प्रतिभा शुक्ला डीजेए के उपाध्यक्ष चुने गये हैं। न्यूज चैनल आज तक के आमिर हक, ओर्गनाइजर के प्रमोद कुमार सैनी सचिव और हिन्दुस्तान के प्रदीप संगम कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित सदस्यों में अजय कौल (पीटीआई), संदीप जोशी (द हिंदू), उषा पाहवा (पंजाब केसरी), अमलेश राजू (जनसत्ता), केवल तिवारी (नई दुनिया), यतेंद्र शर्मा (इंडिया न्यूज), राकेश शुक्ला (राजस्थान पत्रिका), शेखर डे (सेंटिनल), प्रवीन कुमार सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), आनंद राणा (हरि भूमि), जमुना राम ’कुंदन’ (दिल्ली प्रेस), अशोक प्रियदर्शी (इंडिया न्यूज मैंगजीन), हरिओम गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार), फजले गुफरान (स्वतंत्र पत्रकार) और महेश (सामयिक वार्ता) शामिल हैं।
dhiraj dhillon
June 8, 2010 at 9:21 am
Badhai ho bhai
R. Rajendra Prabhu
June 8, 2010 at 10:23 am
Congratulations to Shri. Manoj Verma, on his election as President of DJA. Also to all the other officer bearers and members of the DJA executive. Heart warming to find all young team of working journalists taking charge. Godspeed and take up great challenges. Please do not allow any type of complacency to muffle your enthusiasm. May God bless all of you.
Rajendra Prabhu
R. Rajendra Prabhu
June 8, 2010 at 10:24 am
Congratulations to Shri. Manoj Verma, on his election as President of DJA. Also to all the other officer bearers and members of the DJA executive. Heart warming to find all young team of working journalists taking charge. Godspeed and take up great challenges. Please do not allow any type of complacency to muffle your enthusiasm. May God bless all of you.
Rajendra Prabhu
Kumar Rakesh
June 8, 2010 at 6:28 pm
Congratulations!!!!!! Bhai Manoj Verma & Team…..for electing DJA President…always be active for the welfare of our Journalistic fraternity as usual.Please also try to redefine the role of Journalist union with new zeal & spirit…we are always with you in this great mission of journalism…………
Again Badhaiyaaaaaaaaaa!!!!!!!!!!!!!!!!!
Kumar Rakesh
Positive TV group
अतुल गंगवार
June 9, 2010 at 8:11 am
सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई, मनोज जी के नेतृत्व में डीजेए प्रगति की ओर अग्रसर हो ऐसी आशा एवं शुभकामना.;
🙂
;D;D
अजयशर्मा
June 9, 2010 at 10:31 am
कई सारे चोरों ने संगठन पर फिर कब्जा जमा लिया है। यह संगठन अब जेबी संगठन होकर रह गया है। हालांकि कुछ लोग अच्छे भी हैं टीम में लेकिन क्या कर लेंगे वह। डीजेए अब महज दलाली करने का अडडा भर बनकर रह गया है। घूम फिरकर वही लोग सामने आ जाते हैं। लोकतंत्र तो बहुत पहले मर चुका है डीजेए में। जाने क्यों लोग इससे अब तक जुडे हुए हैं।
Saril Shanker
June 11, 2010 at 8:08 am
Heartiest wishes to Manoj Ji & Team. I wish their success in this working period.
Saril Shanker
Programming Director,
Aastha TV