Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

डीएम साहब ! पत्रकारों को आतंकवादी न समझिए

पत्रकारों का आंदोलनराजस्थान का जिला- श्रीगंगानगर। यहां के जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा गुस्सा गए हैं। पत्रकारों को आतंकियों के समान मानने लगे हैं। उन्होंने पत्रकारों के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जाने पर रोक लगा दी है। पुलिस दलबल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर गेट पर तैनात है ताकि कोई जर्नलिस्ट गलती से भी अंदर न घुस सके। और ये पहरा हर उस छोटे बड़े गेट पर है जहां से लोग कलेक्ट्रेट परिसर में आ जा सकते हैं। देश में संभवतः पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी डीएम ने कलेक्ट्रेट परसिर में सिर्फ पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी हो। यह स्थिति आई क्यों?

पत्रकारों का आंदोलनराजस्थान का जिला- श्रीगंगानगर। यहां के जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा गुस्सा गए हैं। पत्रकारों को आतंकियों के समान मानने लगे हैं। उन्होंने पत्रकारों के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जाने पर रोक लगा दी है। पुलिस दलबल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर गेट पर तैनात है ताकि कोई जर्नलिस्ट गलती से भी अंदर न घुस सके। और ये पहरा हर उस छोटे बड़े गेट पर है जहां से लोग कलेक्ट्रेट परिसर में आ जा सकते हैं। देश में संभवतः पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी डीएम ने कलेक्ट्रेट परसिर में सिर्फ पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी हो। यह स्थिति आई क्यों?

पत्रकारों का आंदोलनबताया जाता है कि जिले के पत्रकार रियायती रेट पर भूखंड की मांग को लेकर डीएम के आफिस के पीछे धरना देना शुरू किया। रियायती रेट पर पत्रकारों को भूखंड देने की योजना अशोक गहलोत सरकार ने शुरू की थी। तब कई पत्रकार भूखंड लेने से वंचित रह गए थे। इन पत्रकारों को कहना है कि उन्हें भी रियायती दर पर भूखंड मिले। इसी को लेकर पत्रकार धरना दे रहे थे। इसी बात को लेकर डीएम से पत्रकारों को प्रतिनिधिमंडल मिला। डीएम का कहना है कि पत्रकारों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इसी के बाद से भड़के डीएम ने पत्रकारों को देखते ही और उनका नाम सुनते ही आग बबूला हो जा रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि बाकी बचे पत्रकारों को प्रशासन भूखंड देने की लिए कार्यवाही कर रहा है पर वे अब कतई नहीं चाहते कि कोई पत्रकार नाम का प्राणी कलेक्ट्रेट परिसर में टहलता मिले। इसीलिए उन्हें सख्त आदेश दे रखे हैं कि जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हर शख्स की इंट्री के पहले उसकी जांच पड़ताल कर ली जाए कि कहीं वो पत्रकार तो नहीं है। पत्रकार अब रियायती दर पर भूखंड लेने की लड़ाई छोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में उनके घुसने पर लगी रोक को हटाने के लिए लड़ रहे हैं।   

जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा द्वारा कलेक्ट्रेट को अपनी निजी जागीर मानते हुए पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के खिलाफ  श्रीगंगानगर के पत्रकारों का आंदोलन जारी है। पत्रकारों ने रोष मार्च निकाला, भगत सिंह चौक पर सांकेतिक रास्ता रोका और कलेक्ट्रेट के सामने सभा की। सभी कुछ शान्ति पूर्वक निपट जाता मगर जिला कलेक्टर भवानी सिंह देथा की कार्यवाही ने पत्रकारों को जबरदस्ती करने पर मजबूर कर दिया। पत्रकारों का पहले कलेक्ट्रेट के अन्दर जाने का कार्यक्रम नहीं था मगर पुलिस का भारी इंतजाम देख सब भड़क गए। उसके बाद तो पत्रकारों व पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। अंत में पत्रकार पुलिस को पीछे धकेलते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने में सफल हो गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...