Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

नशेड़ी की टक्कर से महिला पत्रकार की सांसत

शराब के नशे में धुत में होटलकर्मी ने एक महिला पत्रकार की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत पर सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। होटलकर्मी को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में देखकर पीछा किया था।

शराब के नशे में धुत में होटलकर्मी ने एक महिला पत्रकार की कार में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत पर सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। होटलकर्मी को पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में देखकर पीछा किया था।

एक अंग्रेजी अखबार में कार्यरत सुप्रिया नाथ रात करीब 12 बजे अपनी कार (यूपी 16 एम 8777) से वापस नोएडा आ रही थी। शशि चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वर्ना गाड़ी (डीएल 3 सीएएल-7344) ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब पी रखी थी।

पकड़े गये युवक की पहचान चचुला, दनकौर निवासी मोहित नागर के रूप में हुई है। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर वह नेहरू प्लेस दिल्ली स्थित क्लाकसेल में सर्विस करता है। इसके पहले सेक्टर 18 स्थित मुजैक होटल में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक मोहित और उसकी महिला मित्र को संदिग्ध अवस्था में देखकर सेक्टर 71 के पास से पीसीआर वैन ने पीछा किया था। पुलिस के डर के कारण वह तेज गाड़ी चलाने लगा और शशी चौक के पास महिला पत्रकार की गाड़ी में टक्कर मार दी। पुलिस ने मोहित और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...