दैनिक जागरण, मेरठ के संपादकीय विभाग में कामकाज के पुनर्निधारण के तहत प्रादेशिक डेस्क का इंचार्ज मनोज झा को बनाया गया है। देवेश त्यागी को बुलंदशर-बिजनौर डेस्क का और सौरभ शर्मा को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर डेस्क का प्रभार सौंपा गया है। बागपत डेस्क का दायित्व हर्ष चौधरी संभालेंगे। पूर्व संपादकीय प्रभारी राजवीर सिंह अब कोआर्डिनेशन व डेली प्लानिंग का काम देखेंगे।
छिंदवाड़ा से निकलने वाले अखबार सतपुड़ा टाइम्स के एक्जीक्यूटिव एडिटर कुमार निशांत ने इस्तीफा दे दिया है। वे अब बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के सहायक के रूप में राजनीतिक कामकाज देख रहे हैं।
एक अन्य खबर के मुताबिक डीएलए, मेरठ के रिपोर्टर मयंक त्यागी और रवि कश्यप ने इस्तीफा दे दिया है। मयंक ने दैनिक जागरण, अलीगढ़ के साथ नई पारी शुरू की है।
जयपुर से मिली खबर के मुताबिक पंजाब केसरी से इस्तीफा देने वाले सत्य पारीक ने नई पारी दैनिक महका भारत के साथ शुरू की है।
हेमेंद्र मिश्र ने अमर उजाला, नोएडा में ज्वाइन किया है। वे संपादकीय पेज के लिए काम करेंगे। हेमेंद्र आईआईएमसी के 08-09 बैच के छात्र रहे हैं।
दैनिक भास्कर, नोएडा में कार्यरत संतोष सिंह ने इस्तीफा देकर नई पारी अमर उजाला, नोएडा के साथ शुरू की है।











