Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गाली-गलौज के कारण ‘ई24’ में बवाल होते बचा

बीएजी वालों के बालीवुड न्यूज चैनल ‘ई24’ में बड़ा हंगामा होते-होते टल गया। ‘न्यूज24’ में स्पोर्ट्स सेक्शन देखते रहे और इन दिनों ‘ई24’ के हेड आशीष चड्ढा के बर्ताव से नाराज ‘ई24’ के प्रोड्यूसरों और वीडियो एडिटरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने और हड़ताल करने की धमकी दे डाली थी। सूत्र बताते हैं कि ‘ई24’ के एक वीडियो एडिटर से आशीष चड्ढा की कल के दिन बकझक हो गई। अपने अधीनस्थों पर चढ़ाई करते रहने वाले आशीष ने वीडियो एडिटर को उसके जवाब दे देने व अन्य किसी नाराजगी के कारण नौकरी से बाहर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अपने साथी के साथ बुरे बर्ताव और नौकरी से हटाने की घटना से बाकी सभी प्रोड्यूसर व वीडियो एडिटर खफा हो गए। इन लोगों ने आपस में तय किया कि इस घटना के विरोध में सभी प्रोड्यूसर व वीडियो एडिटर एक साथ मिलकर शिकायत करेंगे, काम बंद करेंगे और रिजाइन भी दे देंगे। सभी लोगों ने मिलकर एक मेल टाइप किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी कंपनी की कर्ताधर्ता अनुराधा प्रसाद के पास भेज दिया। इसकी एक कापी भड़ास4मीडिया के पास भी है।

कर्मियों ने अगले दिन (आज) काम न करने का ऐलान कर दिया था। ‘ई24’ के मीडियाकर्मियों की सामूहिक एकता रंग लाई। इनके तेवर देख वरिष्ठों के हाथ-पांव फूल गए। कई लोग बीच-बचाव में जुट गए। सभी को मनाया, समझाया और पुचकारा गया। इस कारण कई लोग मान गए। आज सामूहिक रूप से हड़ताल की स्थिति तो नहीं आई पर सूत्र बताते हैं कि ‘ई24’ में आज उपस्थिति बाकी दिनों के मुकाबले बहुत कम है। बहुत सारे लोग छुट्टी पर चले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कम स्टाफ के बावजूद ‘ई24’ के काम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। चैनल पहले की तरह स्मूथ चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि बीएजी के दोनों चैनलों न्यूज24 और ई24 में गाली-गलौज व चीख-चिल्लाहट के कारण हमेशा एक नकारात्मक माहौल रहता है। अच्छे कामों का श्रेय तो सीनियर ले जाते हैं पर कुछ गड़बड़ हुआ तो इसके लिए जूनियर लोग गाली व डांट खाते हैं। इनक्रीमेंट न होने, स्टाफ कम होने, काम का लोड ज्यादा होने, काम के घंटे बढ़ाए जाने, गाली-गलौज का माहौल…. इन सभी कारणों से यहां काम करने वालों में निराशा की भावना पनप रही है। ऐसे में कोई वरिष्ठ अगर अतिवादी कदम उठाता है तो इसकी प्रतिक्रिया अब होने लगी है। बैग प्रबंधन को अपने यहां बेहतर कार्य संस्कृति पैदा करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाना चाहिए वरना आने वाले दिनों में इस तरह की स्थितियों से दो-चार होते रहना पड़ेगा।

‘ई24’ के नाराज प्रोड्यूसरों व वीडियो एडिटरों की तरफ से भड़ास4मीडिया को कल रात में जो मेल भेजा गया, उसमें काफी कुछ बातें हैं। उस मेल के एक अंश को यहां प्रकाशित किया जा रहा है- ‘बैग के ‘ई24′ चैनल में आशीष चड्ढा के बर्ताव से और प्रोड्यूसरों को गाली देने के मामले की वजह से सभी प्रोड्यूसर और एडिटर्स ने रिजाइन दे दिया है। कल से सारा काम बंद रहेगा। आशीष चड्ढा बार-बार ब्वायज और गर्ल्स प्रोड्यूसर को गाली देते हैं। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। एक-एक कर किसी न किसी बहाने सबको भगाया जा रहा है ताकि बैग के पत्रकारिता संस्थान के नए बच्चों को पेड इंटर्न के रूप में 5000 रुपये में रखा जा सके। चैनल में ना तो वीकली आफ मिलता है और ना ही कभी छुट्टी दी जाती है। मिलती है तो सिर्फ गालियां। नाइट शिफ्ट में सारे काम एडिटिंग के इंटर्न बच्चों से करवाया जाता है। वो दस महीने से इंटर्न कर रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें पेड इंटर्न भी नहीं बनाया गया’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...