
जगदीश नारायण शुक्ला
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ के सांध्य दैनिक निष्पक्ष प्रतिदिन के सम्पादक जगदीश नारायण शुक्ला को जेबी चेरीटेबिल ट्रस्ट ने पूर्व मुख्यसचिव शम्भूनाथ के हाथों सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्री शुक्ला 40 बरस से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. व्यवस्था के खिलाफ समय-समय पर आवाज उठाने के लिए दैनिक निष्पक्ष प्रतिदिन की खास पहचान है.
पूर्व मुख्यसचिव शम्भूनाथ ने श्री शुक्ला के कामकाज की सराहना की और कहा कि अखबार के नाम के अनुरूप ही अखबार के तेवर भी हैं. इस मौके पर ट्रस्ट ने अंगवस्त्रम के अलावा गदा और हनुमान जी की अप्रतिम प्रतिमा भेट की. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील गोम्बर ने कहा कि वस्तुत: यह श्री शुक्ल का नहीं बल्कि एक विलक्षण हनुमतभक्त का सम्मान है.
zubbair ahmad
April 29, 2010 at 7:47 am
bahot accha laga ye jan kar ki jagdish shukla ji sammanit kiye gaye meri mubarak bad aapko sri sukhla ji 40 baras se patrakarta ke chetra mai sakriya hai or samay samay per janta ki awaz ko apne samachar patra ke madiyam se sarkar or shashan ka diyan akirshit karate rahtai hai pritidin samachar or aage badey meri poorai statt ki dili mubarakbad.